फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangkok: Indian strain of coronavirus found among Thai travellers from Pakistan

बैंकॉक: पाकिस्तान से लौटी थाई महिला व उसके बेटे में मिला कोरोना का भारतीय स्वरूप

Mon, 10 May 2021 11:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 May 2021 11:41 PM IST
सार

थाईलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप के पहले मामले मिलने की पुष्टि हुई तथा पाकिस्तान से लौटी एक थाई महिला एवं उसके चार वर्षीय बेटे में इस वायरस का भारतीय स्वरूप मिला है।
 

विज्ञापन
Bangkok: Indian strain of coronavirus found among Thai travellers from Pakistan
new Corona strain - फोटो : iStock

विस्तार

थाईलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के भारतीय स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान से लौटी एक थाई महिला एवं उसके चार वर्षीय बेटे में इस वायरस का भारतीय स्वरूप मिला है।

विज्ञापन


यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब थाईलैंड अप्रैल में शुरू हुई कोरोना वायरस की नई लहर से जूझ रहा है। इसकी शुरुआत बैंकॉक के मनोरंजन स्थलों एवं भीड़भाड़ वाली झुग्गी बस्तियों से हुई थी। हाल के कई मामलों में इस वायरस का ब्रिटिश स्वरूप मिला है जो पिछले साल मिले मूल स्वरूप से अधिक संक्रामक है।
विज्ञापन


थाईलैंड ने इस मई से भारत से थाई नागरिकों के अलावा अन्य पर पाबंदी लगा दी थी। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी गंभीर लहर चल रही है। वहां 2.26 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। भारत में 246,000 से अधिक मौतें भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी यात्रियों पर पाबंदी
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टानी सांग्राट ने बताया कि इस वायरस के भारतीय स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को थाईलैंड ने पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं नेपाल से आने वाले विदेशी यात्रियों पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed