फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baltimore shooting leaves two dead and several injured us mass shooting incident

Baltimore Shooting: अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो की मौत, 28 घायल

Mon, 03 Jul 2023 03:44 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 03 Jul 2023 03:44 AM IST
सार

बाल्टीमोर के कार्यवाहक पुलिस आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गोलीबारी की घटना शहर के दक्षिणी हिस्से में ब्रुकलिन होम्स इलाके में एक ब्लॉक पार्टी में हुई।

विज्ञापन
Baltimore shooting leaves two dead and several injured us mass shooting incident
Baltimore shooting - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर शूटिंग की घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाल्टीमोर शहर में रविवार को एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बाल्टीमोर पुलिस विभाग के कार्यवाहक आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि घटनास्थल पर कुल 30 पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना शहर के दक्षिणी हिस्से में ब्रुकलिन होम्स इलाके में एक ब्लॉक पार्टी में रात 12:30 बजे के बाद हुई।
विज्ञापन


अमेरिका में चार जुलाई की छुट्टियों से पहले देशभर में होने वाली सभाओं के बीच गोलीबारी की यह घटना हुई है। चार जुलाई को अमेरिका में 'स्वतंत्रता दिवस' मनाया जाता है। अमेरिका के कंसास शहर में भी गोलीबारी घटना हुई है, जिसमें सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल्टीमोर के पुलिस आयुक्त वर्ली ने कहा कि गोलीबारी में घायल 20 पीड़ित खुद क्षेत्रीय अस्पतालों में पहुंचे, जबकि नौ घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, 19 पीड़ितों का इलाज मेडस्टार हार्बर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में किया गया। गंभीर रूप से घायल नौ मरीजों की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें बाल्टीमोर ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया।

गोलीबारी के बाद हमलावर फरार
वहीं, बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने घटनास्थल का दौरा किया और फरार हमलावरों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हम तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक हमलावरों को ढूंढ नहीं लेते। स्कॉट ने लोगों से हमलावरों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


कैलिफोर्निया तट पर जहरीले शैवाल से सैकड़ों डॉल्फिन व सी लायन की मौत
इधर, दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुद्री तट पर जहरीले शैवाल के फैलने के कारण सैकड़ों डॉल्फिन व सी लायन (समुद्री शेर) मर चुके हैं या बीमार पड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सान डियागो काउंटी के सांता बारबरा तट पर बड़ी संख्या में ये समुद्री जीव पानी पर इतराते देखाई देते हैं। हाल के हफ्तों में अधिकारियों को बीच पर घूमने वाले, पर्यटकों व आसपास में रहने वाले लोगों की तरफ से 1,000 ज्यादा फोन कॉल प्राप्त हुए हैं। एनओएए फिशरीज के समन्वयक जस्टिन ग्रीनमैन ने कहा, इनती बड़ी संख्या में मृत या बीमार जीव मैंने कभी नहीं देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed