Baltimore: जहाज और पुल के अवशेषों को निकालने के लिए खोला नया अस्थाई चैनल, जो बाइडन करेंगे सुधारों की समीक्षा
व्हाइट हाउस ने हाल ही में घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को बाल्टीमोर की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे सुधारों की समीक्षा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाल्टीमोर बंदरगाह ने सोमवार को एक अस्थाई चैनल खोला है, जिसकी मदद से वहां फंसे पुल और जहाज को खींच कर बाहर निकाला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नया अस्थाई चैनल मलबे के उत्तर की ओर 11 फीट के साथ खुला है, जिससे जहाज यातायात सीमित मात्रा में फिर से शुरू हो गया है। बता दें, व्हाइट हाउस ने हाल ही में घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को बाल्टीमोर की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे सुधारों की समीक्षा करेंगे।
एक और अस्थाई चैनल जल्द खोला जाएगा
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गवर्नर वेस मूर ने बताया कि दक्षिण की ओर 15 से 16 फीट (4.6 से 4.9 मीटर) की गहराई वाला एक दूसरा अस्थायी चैनल जल्द ही खोला जाएगा। अमेरिकी तट रक्षक रियर एडमिरल शैनन गिलरेथ ने कहा कि समुद्र के अंदर से मलबा एक बार साफ हो जाए तो 20 से 25 फीट की गहराई वाला एक तीसरा चैनल खोला जाएगा। गिलरेथ ने कहा कि पुल का स्टील गंदे पानी से ढका हुआ है और मलबे के कारण सतह का पूरा पानी काला हो गया है। पुल के गार्डर मुड़े हुए और एक-दूसरे के साथ आपस में गुथे हुए हैं, इस वजह से इन्हें काट कर निकालने में समस्या आ रही है।
बाल्टीमोर में क्या हादसा हुआ है?
अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के अंतर्गत आने वाले बाल्टीमोर शहर में पिछले मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बड़ा कंटेनर जहाज 'डाली' शहर के मशहूर फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया। टक्कर की वजह से वाहन और लोग पटप्सको नदी में गिर गए। जहाज बाल्टीमोर से रवाना हुआ था और श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की ओर जा रहा था।
जहाज में क्या कर रहे हैं 20 भारतीय?
एक रिपोर्ट के अनुसार, जब तक पुल के क्षतिग्रस्त टुकड़ों को साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक चालक दल के सदस्य वहीं रहेंगे। इसके साथ ही वे सभी लोग जहाज की देखभाल भी करेंगे। मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा सबसे पहले मलबे के टुकड़े हटाने की योजना बनाई गई है। उधर अमेरिका के विदेश मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि हादसे के बाद भारतीय चालक दल के एक सदस्य को अस्पताल ले जाया गया था। अब वह जहाज पर लौट आया है। बताया गया है कि चालक दल के सदस्यों को पर्याप्त मात्रा भोजन और पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा जनरेटर को चालू रखने के लिए पर्याप्त ईंधन भी मौजूद है।