{"_id":"5e4e958d8ebc3ef2a90d73df","slug":"baloch-fighters-attack-pak-military-camp-16-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलोच लड़ाकों का पाक सैन्य शिविर पर हमला, 16 की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बलोच लड़ाकों का पाक सैन्य शिविर पर हमला, 16 की मौत
Thu, 20 Feb 2020 07:51 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 20 Feb 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
pakistani military
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में बलोचों की आजादी से जुड़े लड़ाका समूह ‘बलोच लिबरेशन आर्मी’ ने पाकिस्तानी सेना के सिंगसिला क्षेत्र स्थित पोस्ट पर हमला किया है। यह क्षेत्र बलूचिस्तान के डेरा बुगती से कुछ दूरी पर है। हमले में पाक सेना के 16 जवान मारे गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि पाक ने इस हमले की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बलोच नागरिक लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी से जारी खबर के मुताबिक बलूचिस्तान लिबरेशन टाइगर्स के लड़ाकों ने इस हमले को मंगलवार को अंजाम दिया था। यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तानी सेना की सिंगसिला क्षेत्र में पोस्टिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
यही नहीं लड़ाकों ने पाक सैनिकों सभी हथियार और गोला-बारूद भी लूट लिया। इसके बाद सेना के शिविर में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दो लड़ाके पाक सेना के वाहन में आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बलोच लड़ाकों ने यह हमला क्यों किया किसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।