फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bahrain Prime Minister Prince Khalifa bin Salman al-Khalifa World Longest-Serving Dies At 84

बहरीन के पीएम प्रिंस खलीफा का निधन, दुनिया में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे

Wed, 11 Nov 2020 03:19 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Nov 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bahrain Prime Minister Prince Khalifa bin Salman al-Khalifa World  Longest-Serving Dies At 84
प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल-खलीफा (फाइल फोट) - फोटो : Twitter/@MowliidHaji

बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल-खलीफा का बुधवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सलमान अल-खलीफा दुनिया में अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने 1971 में बहरीन की स्वतंत्रता के बाद से देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला हुआ था। यानी वह करीब 49 साल पीएम रहे। 

विज्ञापन


बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने उनके निधन की घोषणा की और कहा कि अमेरिका के मेयो क्लिनिक में खलीफा का इलाज चल रहा था। बहरीन न्यूज एजेंसी (बीएनए) ने कहा, 'रॉयल कोर्ट ने अपने रॉयल हाईनेस के प्रति शोक व्यक्त किया, जिनका आज सुबह अमेरिका के मेयो क्लिनिक में निधन हो गया है।' साथ ही न्यूज एजेंसी ने कहा कि देश में एक सप्ताह के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: यूएई-बहरीन समझौते के वक्त इस्राइल पर हमास के हमले, एक के बाद एक 15 रॉकेट दागे

उन्हें दफनाने की रस्म अमेरिका से शव स्वदेश लाने के बाद होगी। कोरोना प्रतिबंधों के अनुरूप इस रस्म में शामिल होने वाले रिश्तेदारों की संख्या को सीमित रखा जाएगा। राजकीय शोक सप्ताह के दौरान झंडे को आधे मस्तूल पर फहराया जाएगा। वहीं, सरकारी मंत्रालयों और विभागों को तीन दिनों तक बंद रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस खलीफा की ताकत और संपत्ति की झलक इस छोटे से देश में चारों ओर दिखाई पड़ती है। देश के शासक के साथ उनका चित्र कई दशकों तक सरकारी दीवारों की शोभा बढ़ाता रहा। खलीफा का अपना एक निजी द्वीप था जहां वह विदेशी आगंतुकों से मुलाकात करते थे।


प्रिंस खलीफा, खाड़ी देशों में नेतृत्व करने की पुरानी परंपरा का प्रतिनिधित्व करते थे, जिसमें सुन्नी अल खलीफा परिवार के प्रति समर्थन जताने वालों को पुरस्कृत किया जाता था। हालांकि उनके तौर तरीकों को 2011 के विरोध प्रदर्शन के दौरान चुनौती मिली थी।
साल 2011 की अरब क्रांति के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें हटाने की मांग भी उठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed