फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Badly trapped Pak PM: Imran cites vulgarity as the reason for the increasing rape, but viral videos engulf themselves

सलाह पड़ी भारी: इमरान ने दुष्कर्म के मामलों पर दी 'पर्दे' की दुहाई, वायरल वीडियो से खुद हुए 'बेपर्दा'

Mon, 05 Apr 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Apr 2021 08:11 PM IST
सार

  • पाक पीएम को सलाह देना पड़ा भारी
  • सोशल मीडिया यूजर ने दिया जवाब

विज्ञापन
Badly trapped Pak PM: Imran cites vulgarity as the reason for the increasing rape, but viral videos engulf themselves
Imran Khan - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को लेकर बढ़ती अश्लीलता को इसकी वजह बताई। पीएम के तौर पर उन्होंने इस्लाम की पर्दा प्रथा की दुहाई देने के साथ कुछ अच्छी सलाह दी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर कहां चूकने वाले थे। एक यूजर ने ट्विटर पर उनका वीडियो जारी कर उन्हें ही घेरे में ले लिया। 

विज्ञापन


बढ़ते दुष्कर्म के लिए फताशी जिम्मेदार : इमरान
पाक पीएम से सवाल किया गया था कि देश में कानून व्यवस्था के हालात खराब हैं, दुष्कर्म बढ़ रहे हैं, सरकार क्या कदम उठा रही है? जवाब में उन्होंने इसके लिए फताशी यानी अश्लीता को जिम्मेदार ठहरा दिया। कहा कि केवल सरकार इसे नहीं रोक सकती। इस लड़ाई में समाज को भी साथ देना होगा। जियो न्यूज के अनुसार उन्होंने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ समाज को आगे आना होगा।
विज्ञापन


इस्लाम में परदा का यह मतलब है
इमरान खान ने आगे कहा कि इस्लाम में पर्दा का मतलब प्रलोभन व आकर्षण से बचाव है। समाज में कई लोग हैं, जो अपनी इच्छा पर नियंत्रण नहीं रख पाते। इसका कुछ तो इफैक्ट आना ही था। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया में तो ऐसे खौफनाक मामले असल में होने वाले मामलों का सिर्फ एक प्रतिशत हैं। जब हम 70 के दशक में ब्रिटेन गए थे तो सेक्स, ड्रग्स की संस्कृति देखी। आज के दिनों में अश्लीलता की वजह से तलाक के मामले 70 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इमरान ने कहा कि समाज में दुष्कर्म के मामले कैंसर की तरह फैल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज दुष्कर्म के 11 मामले
जियो न्यूज के अनुसार अधिकृत आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में दुष्कर्म के रोज 11 मामले हो रहे हैं। बीते छह सालों में 22 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इसमें केवल 77 आरोपियों को सजा हुई है। यानी सजा का प्रतिशत 0.3 है।

वीडियो वायरल, सलाह पर उठाए सवाल

पीएम इमरान खान ने जहां समाज को नेक सलाह देने की कोशिश की, वहीं सोशल मीडिया में उनका पुराना वीडिया वायरल किया गया। इसके जरिए उनकी सलाह पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में वह  किसी समुद्र तट पर बिकनी पहनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों समुद्र में नहाकर बाहर आए दिखाई दे रहे हैं। 
 


 
बेपर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed