फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baby Chimpanzees Case Reveals Nepal as a Trafficking Hot Spot

नेपाल में चिम्पांजी की तस्करी करने वाले तीन भारतीयों को हुई जेल

Thu, 19 Sep 2019 04:54 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 19 Sep 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Baby Chimpanzees Case Reveals Nepal as a Trafficking Hot Spot

नेपाल की एक अदालत ने हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल मामले में चिम्पांजी की तस्करी करने वाले पांच लोगों को दोषी ठहराया। इन तस्करों की गिरफ्तारी और सजा से पहली बार नेपाल में इस बात के प्रमाण मिले कि यहां दुर्लभ और लुप्तप्राय पशुओं की तस्करी तेजी से फल फूल रही है। इस मामले में तीन भारतीय और एक पाकिस्तानी को पांच साल की सजा सुनाई गई है। पांचवां शख्स नेपाली नागरिक है।

विज्ञापन


यह तस्करी 2017 में नेपाल पहुंचने से पहले तुर्की के रास्ते से की गई थी। इस चिम्पांजी को नाइजीरिया से लाया गया था। काठमांडू जिला अदालत के अधिकारी आनंद श्रेष्ठ ने बताया कि इन तस्करों की मदद करने के जुर्म में नेपाली नागरिक को ढाई साल की सजा दी गई है।
विज्ञापन


हाल के वर्षों में, नेपाल ने ऐसे सैकड़ों तस्करों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने भारत और चीन के साथ अपनी सीमाओं का लाभ उठाया है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों को इस बात का भी संदेह है कि देश में गैरकानूनी रूप से गैंडे के सींग, तिब्बती सेलेरो से ऊन, दुर्लभ उल्लू और लुप्तप्राय वानरों की भी तस्करी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तीन भारतीयों के नाम मोहम्मद शरीफ साहिद, उस्मान और मोहम्मद फैम हैं। पाक तस्कर जावेद असलम खान इन सबका मुखिया था। जबकि नेपाली नागरिक संजीव पक्षियों की दुकान चलाता है।

इस तरह पकड़ा गया रैकेट

नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क जांच से बचने के लिए, तस्करों ने एक टोकरे में चिम्पांजी के बच्चे को रख दिया और उसे छुपाने के लिए आसपास के दर्जनों तोते, तीतर और बंदरों को रख दिया। जब यह टोकरा नेपाली नागरिक संजीव के घर पहुंचा तभी मुखबिर की सूचना पर अधिकारियों ने वहां जाकर उसे पकड़ लिया। संजीव घर पर ही पक्षी बेचने की दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed