फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   B'deshi court sentences 13 to death, 19 to life term for lynching 6 students

बांग्लादेश: 13 को मौत की सजा, 19 को उम्रकैद, छह छात्रों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला था 

Thu, 02 Dec 2021 08:56 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: Amit Mandal Updated Thu, 02 Dec 2021 08:56 PM IST
सार

छह छात्रों को स्थानीय लोगों के एक समूह ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इन्होंने छात्रों पर लुटेरे होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
B'deshi court sentences 13 to death, 19 to life term for lynching 6 students
Bangladesh - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश की एक अदालत ने 10 साल पहले राजधानी के बाहरी इलाके में छह छात्रों को लुटेरों द्वारा पीट-पीट कर मार डालने के मामले में गुरुवार को 13 लोगों को मौत की सजा और 19 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई। ढाका के द्वितीय अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश इस्मत जहां ने इन्हें फांसी पर लटकाने का फैसला सुनाया।  

विज्ञापन


60 लोगों पर लगा था हत्या का आरोप
न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक दोषी को 20,000 टका का जुर्माना भी भरना होगा। 19 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। कुल 60 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। तीन लोगों के नाम चार्जशीट से हटा दिए गए क्योंकि मुकदमे के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सात में से छह छात्रों की बेरहमी से हत्या
अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा कि 57 में से 40 आरोपी जेल में थे और एक जमानत पर था जबकि बाकी पर भगोड़े के रूप में मुकदमा चलाया गया था। न्यायाधीश ने उनमें से 25 को बरी कर दिया। मामला 18 जुलाई, 2011 को शब-ए-बारात उत्सव की रात का है जब ढाका के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे सात दोस्तों ने ढाका के बाहरी इलाके में अमीन बाजार ब्रिज की यात्रा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से छह छात्रों को स्थानीय लोगों के एक समूह ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इन्होंने छात्रों पर लुटेरे होने का आरोप लगाया था। इस हमले में एकमात्र बचे 32 साल के अल अमीन ने कहा कि हमने बार-बार उन्हें बताया कि हम छात्र हैं, डकैत नहीं फिर भी वह नहीं माने। सभी छह छात्र मेरे करीबी दोस्त थे और ढाका के विभिन्न कॉलेजों के पढ़ते थे।  


पुलिस ने इस घटना को लेकर कम से कम 500 अज्ञात ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए सावर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। इसके बाद एंटी-क्राइम रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) को उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जांच करने का काम सौंपा गया था। आरएबी ने जनवरी, 2013 में मामले में 60 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed