फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ayatollah Seyyed Ali Khamenei says US wants Iran to be obedient

Iran: खामनेई ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- ईरान को आज्ञाकारी बनाना चाहता है US

Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
सार

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई ने रविवार को अमेरिका को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि तेहरान उसके सामने झुक जाए और पूरी तरह आज्ञाकारी बने, लेकिन हम इस घोर अपमान के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। 

विज्ञापन
Ayatollah Seyyed Ali Khamenei says US wants Iran to be obedient
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई। - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई ने रविवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामनेई ने कहा, अमेरिका तेहरान को आज्ञाकारी बनाना चाहता है, लेकिन हम इस घोर अपमान के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। 

विज्ञापन


'झूठी उम्मीदें पालने वालों के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ी रहेगी जनता'
आठवें शिया इमाम, इमाम रजा की शहादत की बरसी पर खामनेई ने कहा, ईरान बहुत आहत है। अमेरिका चाहता है कि ईरान उसका आज्ञाकारी बनकर रहे। ईरानी राष्ट्र इस बड़े अपमान से बहुत आहत है और हमारी जनता, ऐसी झूठी उम्मीदें पालने वालों के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ी रहेगी।
विज्ञापन


खामनेई ने कहा, ईरान के प्रति अमेरिका की शत्रुता कोई नई बात नहीं है, क्योंकि आईआरएनए के अनुसार, 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद से ही विभिन्न अमेरिकी प्रशासनों ने इस्लामी गणराज्य और ईरानी जनता के प्रति शत्रुता, प्रतिबंधों और धमकियों का अपना रुख लगातार बनाए रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमेरिका से बातचीत की वकालत करने वाले उथली सोच के लोग'
अमेरिका से बातचीत की वकालत करने वालों की आलोचना करते हुए खामनेई ने उन्हें उथली सोच वाला करार दिया। खामनेई ने कहा, पहले इस शत्रुता के कारणों को अक्सर आतंकवाद, मानवाधिकार, महिला मुद्दों और लोकतंत्र जैसे विभिन्न बहानों के तहत छिपाया जाता था। वर्तमान अमेरिकी प्रशासन ने अपना असली उद्देश्य स्पष्ट कर दिया है। उसने कहा है कि ईरान का उसका विरोध इस इच्छा से उत्पन्न हुआ है कि ईरान अमेरिकी मांगों का पालन नहीं करता। खामनेई ने ईरानियों से बढ़ते बाहरी दबावों के बावजूद अपनी एकता बनाए रखने का आह्वान किया है।


खामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरान के दुश्मनों ने यह समझ लिया है कि जनता और सशस्त्र बलों की अडिग एकता और दृढ़ता के कारण न तो ईरानी राष्ट्र और न ही इस्लामी व्यवस्था को युद्ध के माध्यम से कभी झुकाया या नियंत्रित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Israel-Yemen Conflict: यमन की राजधानी पर भीषण हवाई हमला, हूती के कलस्टर बम से हमले के बाद इस्राइल का पलटवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed