फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Automated Ship: Under captaincy of Artificial Intelligence again roaming around the World crossing Atlantic will reach Virginia in three weeks

आटोमैटिक जहाज: एआई की कप्तानी में फिर दुनिया का चक्कर लगाने निकला, अटलांटिक पार कर तीन सप्ताह में वर्जीनिया पहुंचेगा

Sun, 01 May 2022 04:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, प्लीमाउथ।
एजेंसी, प्लीमाउथ। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 May 2022 04:56 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्लीमाउथ से रवाना हुआ चालक दल रहित पोत अटलांटिक पार कर तीन सप्ताह में वर्जीनिया पहुंचेगा। यह यात्रा सफल होने पर मेफ्लॉवर पूरी दुनिया में घूम-घूमकर समुद्री अनुसंधान का काम करेगा। यह स्वचालित पोत महासागरों में व्हेल आबादी और प्लास्टिक कणों की मौजूदगी जैसे अहम आंकड़े माइक्रोफोन और पानी के नूमनों के जरिये इकट्ठा करेगा।

विज्ञापन
Automated Ship: Under captaincy of Artificial Intelligence again roaming around the World crossing Atlantic will reach Virginia in three weeks
स्वचालित जहाज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

17वीं सदी के चर्चित जहाज मेफ्लॉवर के नए रोबोटिक अवतार के रूप में तैयार किया गया पूरी तरह स्वचालित जहाज अटलांटिक पार कर अमेरिका के वर्जीनिया पहुंचने के उद्देश्य से रवाना हो गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ही ब्रिटेन के प्लीमाउथ से बुधवार को निकले नए मेफ्लॉवर का पायलट है। जहाज की दिशा के संबंध में किसी भी बाधा के आने पर एआई ही फैसले करेगा।

विज्ञापन


कंप्यूटरीकृत प्रणाली

  • यह कप्तान अपने कामकाज में आईबीएम के एआई मंच कंप्यूटर विजन, ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर और वाटसन तकनीक इस्तेमाल करता है।
  • 10 लाख नॉटिकल मील यात्रा की तस्वीरों से लैस है, ताकि अन्य जहाजों, मलबे, पुलों, द्वीप या किसी भी परिस्थिति का आकलन कर या बाधा को पहचानकर फैसला कर सके।
  • विज्ञापन
  • 1.3 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार इस चालक दल रहित जहाज मेफ्लॉवर ऑटोनॉमस
  • शिप के तीन सप्ताह में यह यात्रा पूरी कर लेने की उम्मीद है।
  • पिछले साल जून में इस जहाज को अमेरिका भेजने की कोशिश तकनीकी दिक्कत से विफल हो गई थी। 
  • 1.3 करोड़ डॉलर आई लागत, 17वीं सदी के पोत मेफ्लॉवर की तर्ज पर निर्माण।


समुद्री अनुसंधान

  • यह यात्रा सफल होने पर मेफ्लॉवर पूरी दुनिया में घूम-घूमकर समुद्री अनुसंधान का काम करेगा।
  • यह स्वचालित पोत महासागरों में व्हेल आबादी और प्लास्टिक कणों की मौजूदगी जैसे अहम आंकड़े माइक्रोफोन और पानी के नूमनों के जरिये इकट्ठा करेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


ट्विटर पर भी है कप्तान एआई

  • रवाना होने के अगले दिन एआई कप्तान ने ट्वीट किया, 'हम तैरते हुए अमेरिका के रास्ते पर हैं।
  • एआई कैप्टन के नेतृत्व में एमएएस 400 अब अटलांटिक सागर पार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed