फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Authorities announce arrest in 1993 cold case murder of Cleveland nurse News In Hindi

Aliza Sherman: अमेरिका में 32 साल पहले हुई थी इस लोकप्रिय नर्स की हत्या; 10 बार चाकू घोंपने वाला वकील गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 04:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओहियो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओहियो Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 05 May 2025 04:02 AM IST
सार

32 साल पहले क्लिवलैंड की नर्स अलीजा शेरमैन की चाकू मारकर हत्या के मामले में उनके पूर्व पति  वकील ग्रेगोरी मूर को टेक्सास से गिरफ्तार किया गया। मूर पर हत्या, अपहरण और साजिश के आरोप हैं। साथ ही जांच में ये भी खुलासा हुआ कि मूर ने ही हत्या की योजना बनाई और साक्ष्य छुपाए।

विज्ञापन
Authorities announce arrest in 1993 cold case murder of Cleveland nurse News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमेरिका के ओहियो के क्लिवलैंड क्लिनिक में 32 साल पहले एक नर्स अलीजा शेरमैन की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां अब जाकर ओहियो पुलिस ने शुक्रवार को अलीजा के पूर्व पति वकील ग्रेगोरी जे. मूर (51 वर्ष) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि शेरमैन को 10 से ज्यादा बार चाकू मारा गया था और उनकी लाश क्लिवलैंड शहर के बीचोंबीच एक फुटपाथ पर मिली थी। उस समय वे मूर से तलाक के सिलसिले में मिलने जा रही थीं।

विज्ञापन


बता दें कि ग्रेगोरी मूर के खिलाफ हत्या, अपहरण, साजिश और गंभीर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। उसे टेक्सास से गिरफ्तार किया गया और वहां की जेल में रखा गया है। चार बच्चों की मां अलीजा, 53 वर्ष की थीं और एक लोकप्रिय फर्टिलिटी नर्स थीं। उनकी हत्या ने उस समय पूरे शहर को हिला दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sudan Conflict: सूडान में आरएसएफ का ड्रोन हमला, पोर्ट सिटी के एयरबेस और नागरिक ठिकाने को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पुलिस की नजर में था आरोपी
मामले में पुलिस अधिकारियों की माने तो मूर पर पहले भी शक था। 2017 में उसने पुलिस से झूठ बोलने का गुनाह कबूल किया था। साथ ही बताया था कि उसने कोर्ट की तारीखें टालने के लिए बम की झूठी धमकियां भी दी थीं। उस समय उसे छह महीने की जेल हुई थी और उसकी वकालत की लाइसेंस भी रद्द कर दी गई थी।

हत्या की योजना बनाने का आरोप
नए सबूतों के अनुसार, मूर ने शेरमैन को अपने ऑफिस बुलाया, जो कि अंदर से बंद था। वह वहां एक घंटे तक इंतज़ार करती रहीं, फिर वापस अपनी कार की ओर जाने लगीं। उसी दौरान कोई व्यक्ति — या तो मूर या उसका कोई साथी उनके पीछे आया और उन्हें बेरहमी से चाकू मारा। इसके बाद मूर ने जानबूझकर ऑफिस में अपनी एंट्री दर्ज कराई और शेरमैन को मैसेज भेजे, जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके।

ये भी पढ़ें:- Nepal: FNJ का दावा- प्रदर्शन के दौरान टीवी पत्रकार की मौत संदिग्ध, कैमरा गायब, मोबाइल टूटा; उच्चस्तरीय जांच हो

अलीजा के भाई ने जताई खुशी
वहीं अलीजा के भाई हैरी जिन ने कहा ने आरोपी के तौर पर अलीजा के पूर्व पति के गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि  12 साल बाद ये सुनकर मैं हैरान हूं। दिल को सुकून मिला कि आरोपी पकड़ा गया, लेकिन यादें अब भी बहुत दर्दनाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed