फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Author Salman Rushdie Medical Updates he is on ventilator in danger of losing eyes liver too bad

Salman Rushdie: वेंटिलेटर पर सलमान रुश्दी, आंख खोने का खतरा, लिवर भी खराब

Sun, 14 Aug 2022 12:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 14 Aug 2022 12:58 AM IST
सार

सलमान रुश्दी की घंटों तक हुई सर्जरी के बाद भी हालत खराब है। न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि रुश्दी को हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और अधिकारी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि सर्जरी के अलावा अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Author Salman Rushdie Medical Updates he is on ventilator in danger of losing eyes liver too bad
सलमान रुश्दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हुए हमले में उनकी सेहत की खबरें अच्छी नहीं हैं। उनके सहायक एंड्रर्यू वायली ने बताया कि रुश्दी वेंटिलेटर पर हैं और फिलहाल बोल नहीं सकते हैं। उन्होंने बताया कि सलमान रुश्दी अपनी एक आंख खो सकते हैं क्योंकि उनकी बायीं आंख की नस कट गई है। इससे उन्हें गहरी चोट आई है। वहीं चाकू का वार उनके लिवर पर लगा है। इससे उनका लिवर भी खराब हो गया है।

विज्ञापन


सलमान रुश्दी की घंटों तक हुई सर्जरी के बाद भी हालत खराब है। न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि रुश्दी को हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और अधिकारी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि सर्जरी के अलावा अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उनके पुस्तक एजेंट एंड्रर्यू वायली ने बताया कि 75 वर्षीय रुश्दी की बांह की नसें टूट गई हैं और उनके सीने में छुरा घोंपने से वह भी क्षतिग्रस्त है। ईरान द्वारा मौत का फतवा जारी होने के बाद कई वर्षों तक छिपे रहे सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में भाषण देने से ठीक पहले मंच पर हमला करने को लेकर दुनियाभर के लेखकों और राजनेताओं ने निंदा की है।
विज्ञापन


हमलावर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का समर्थक
प्रख्यात लेखक पर चाकू से हमला करने वाले 24 वर्षीय संदिग्ध हादी मतार की सहानुभूति ‘शिया चरमपंथियों’ और ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशरी गार्ड कोर के प्रति थी। मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है। वह न्यूजर्सी का रहने वाला है लेकिन पुलिस इस बात का जवाब ढूंढने में जुटी है कि हमलावर ने इतनी बेरहमी से रुश्दी पर हमला क्यों किया। उसे मौके से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और ब्रिटेन में हमले की निंदा
व्हाइट हाउस ने शनिवार को रुश्दी पर हुए हमले को भयावह करार दिया। जो बाइडन और कमला हैरिस के प्रशासन ने उनसे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दूसरी तरफ ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन व गृहमंत्री प्रीति पटेल ने घटना की निंदा की। ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री और फिलहाल पीएम पद के दावेदार ऋषि सुनक ने कहा, मैं हमले की खबर से स्तब्ध हूं। दूसरी दावेदार लिज ट्रस ने हमले को शर्मनाक बताया। अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा, हम उन लोगों के शुक्रगुजार हैं जो मौके पर तेजी से मदद के लिए सामने आए।

यूएन प्रमुख हमले से ‘स्तब्ध’
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राय जाहिर करने और अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल करते हुए बोले गए या लिखे गए शब्दों की प्रतिक्रिया में हिंसा किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। उन्होंने कहा, मैं घटना से ‘स्तब्ध’ हूं।

अपने आसपास बहुत अधिक सुरक्षा से शिकायत
न्यूयॉर्क में एक साहित्यिक मंच पर हुए हमले से पहले सलमान रुश्दी ने उनके आसपास बहुत अधिक सुरक्षा होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई में जन्मे लेखक और द सैटेनिक वर्सेस लिखकर कई वर्षों तक इस्लामी कट्टरपंथियों की मौत की धमकियों का सामना करने वाले रुश्दी ने 2001 में सार्वजनिक रूप से अपने आसपास बहुत ज्यादा सुरक्षा होने की शिकायत की थी।

इस घटना पर यकीन नहीं हुआ : चश्मदीद पत्रकार
अमेरिकी पत्रकार जोशुआ गुडमैन परिवार समेत एक सप्ताह की छुट्टी मनाने पश्चिमी न्यूयॉर्क स्थित चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन आए थे। लेकिन उनका सामना सलमान रुश्दी पर हुए हमले की खबर से हुआ। मियामी स्थित लैटिन अमेरिका के लिए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाता ने अपने मोबाइल से तस्वीरें लीं और अपने संस्थान को हमले के वीडियो भेजे। उन्होंने कहा, मैंने जब तक मंच पर खून नहीं देखा, मुझे घटना पर यकीन ही नहीं हुआ। गुडमैन ने बताया, वह घूमने के लिहाज से यहां आए थे लेकिन घटना के बाद वह संस्थान कर्मियों द्वारा लोगों को बाहर करने के बावजूद अपना काम करते रहे।


हमलावर को कोई पछतावा नहीं
सलमान रुश्दी पर हमला करने के आरोप में न्यूजर्सी के एक 24 वर्षीय व्यक्ति पर हत्या के प्रयास और हमले का आरोप लगाया है। फेयरव्यू, न्यू जर्सी के हादी मतार को शनिवार को केंद्रीकृत अभियोग में पेश किया गया और चौटाउक्वा काउंटी जेल (Chautauqua County Jail) में रिमांड पर भेज दिया गया। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मतार इस हमले के लिए खुद को दोषी नहीं मानता है। उसे चौटाउक्वा काउंटी जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed