{"_id":"5ee984098ebc3e42ad3680d4","slug":"austrian-police-fined-500-euros-on-vienna-man-for-farting-with-full-intent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने हवा छोड़ना पड़ा भारी, ठोक दिया 43000 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुलिस के सामने हवा छोड़ना पड़ा भारी, ठोक दिया 43000 रुपये का जुर्माना
Wed, 17 Jun 2020 08:16 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियना
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ऑस्ट्रियाई पुलिस ने एक व्यक्ति पर 500 (लगभग 43000 रुपये) यूरो का जुर्माना लगाया है। व्यक्ति पर हवा छोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में एक व्यक्ति को उसकी पेहचान दिखाने के लिए रोका था जिसके बाद व्यक्ति ने जोरदार हवा छोड़ दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जुर्माने का बचाव करते हुए कहा कि वो जिस बेंच पर वो बैठा था उसने जानबूझकर पीछे से हवा छोड़ी। आरोपी अपने ऊपर लगाए गए जुर्माने से असंतुष्ट है और और उसने उसे अनुचित बताया है। बाद में सोशल मीडिया टिप्पणियों के जवाब में ऑस्ट्रिया की राजधानी में पुलिस ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया को सही ठहराया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने खुद को बेंच से थोड़ा ऊपर उठाया, अधिकारियों को धैर्यपूर्वक देखा और पूरी तरह से जानबूझकर जोरदार हवा छोड़ी। पुलिस ने कहा कि आदमी कानूनी व्यवस्था में जुर्माना को चुनौती दे सकता है।
विज्ञापन