{"_id":"5f2add038ebc3e3cb57dcb84","slug":"australias-prime-minister-scott-morrison-says-us-china-war-no-longer-inconceivable","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-चीन युद्ध अब अकल्पनीय नहीं : पीएम स्कॉट मॉरिसन ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका-चीन युद्ध अब अकल्पनीय नहीं : पीएम स्कॉट मॉरिसन
Wed, 05 Aug 2020 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
scott morrison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को उनकी सरकार का उनके पूर्ववर्ती के मुकाबले अमेरिका और चीन के रणनीतिक तनाव पर कम नाटकीय राय है। उनके पूर्ववर्ती केविन रूड ने नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका और चीन के बीच संभावित ‘प्रत्यक्ष युद्ध’ की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
चीनी मामलों के विशेषज्ञ रूड ने इस हफ्ते विदेश मामलों की पत्रिका में लिखा था कि अगले तीन महीने में अमेरिका और चीन के बीच सैन्य संघर्ष का सबसे अधिक खतरा है। मॉरिसन ने कहा कि उनके प्रशासन ने पिछले महीने अद्यतन की गई रक्षा नीति में इसी तरह की राय रखी थी जब उन्होंने 270 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (190 अरब अमेरिकी डॉलर) लंबी दूरी की मिसाइल सहित युद्ध क्षमता निर्माण पर खर्च करने की घोषण की थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा से एसपन सुरक्षा मंच को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मॉरिसन ने कहा, 'हमारी रक्षा अद्यतन जानकारी इसे अलग तरह से व्यक्त करती है और निश्चित रूप से केविन रूड की तरह नाटकीय नहीं है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'लेकिन हम अपनी रक्षा अद्यतन जानकारी में स्वीकार करते हैं कि जो पहले अकल्पनीय और यहां तक कि संभव भी नहीं माना जाता था .. वैसा अब नहीं है।' मॉरिसन ने वाशिंगटन के कई अन्य लोगों से भी असहमति जताई जिनके मुताबिक अमेरिका और चीन में शीत युद्ध नए दौर में है। उन्होंने कहा कि 'परिस्थितियां थोड़ी अलग हैं।'
उन्होंने कहा कि उनके इस बात का जवाब नहीं है कि कैसे चीन दक्षिण चीन सागर में अपना दबदबा बढ़ाएगा, भारतीय सीमा पर क्या करेगा और हांगकांग के हालात से कैसे निपटा जाएगा।