{"_id":"5d64b36d8ebc3e93ce4f8dfe","slug":"australian-writer-yang-hengjun-detained-in-china-for-espionage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई लेखक को जासूसी के आरोप में चीन ने किया गिरफ्तार, हो सकती है मौत की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलियाई लेखक को जासूसी के आरोप में चीन ने किया गिरफ्तार, हो सकती है मौत की सजा
Tue, 27 Aug 2019 10:41 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मेलबर्न
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:41 AM IST
सार
- ऑस्ट्रेलियाई लेखक एवं राजनीतिक टीकाकार यांग हेन्ग्जून को चीन में जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है
- यांग के खिलाफ चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के मामले में जांच जारी थी
- ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पेने ने कहा कि सरकार यह जानकर चिंतित एवं निराश है
विज्ञापन
यांग हेन्ग्जून
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई लेखक एवं राजनीतिक टीकाकार यांग हेन्ग्जून को चीन में जासूसी करने के आरोप में औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इस साल जनवरी से वहां हिरासत में थे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन मीडिया की खबर के अनुसार, 54 वर्षीय यांग के खिलाफ चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के मामले में जांच जारी थी और उन्हें 23 अगस्त को जासूसी संबंधी अपराध में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पेने ने कहा कि सरकार यह जानकर चिंतित एवं निराश है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक यांग हेन्ग्जून को चीन में जासूसी के आरोप में 23 अगस्त को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आपराधिक हिरासत में रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं डॉ. यांग और उनके परिवार के साथ है। बिना कोई आरोप तय किए यांग को सात महीने से अधिक समय से बीजिंग में हिरासत में रखा गया है। चीन ने डॉ. यांग को हिरासत में लेने के कारणों का ना तो खुलासा किया और ना ही उनके परिवार या उनके वकील को उनसे मिलने की अनुमति दी गई।
पेने ने बताया कि महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को यांग से मंगलवार को मिलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि हम डॉ. यांग की हालत और उन्हें किस स्थिति में रखा गया है, इसको लेकर बेहद चिंतित हैं। हमने यह स्पष्ट शब्दों में चीनी अधिकारियों को बता भी दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने कैनबरा में चीनी दूतावास से सम्पर्क किया लेकिन मामले पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। चीन में जासूसी संबंधी कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल कैद से लेकर मौत की सजा तक का प्रावधान है।
यांग अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते थे। इस साल जनवरी में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चीन के ग्वांगझोउ शहर गए थे। खबर के अनुसार वापस आने के लिए यांग के परिवार को तो शंघाई से विमान पकड़ने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन अधिकारी हवाईअड्डे से उनको अपने साथ ले गए।
चीन के विदेश मंत्रालय ने उसी महीने के आखिर में कहा था कि चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले आपराधिक कार्यों में संलग्न होने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।