{"_id":"5d173a498ebc3e3cbd739526","slug":"australian-pm-scott-morrison-tweeted-selfie-with-pm-narendra-modi-g-20-summit-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट की, कहा “कितने अच्छे हैं मोदी”","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट की, कहा “कितने अच्छे हैं मोदी”
Sat, 29 Jun 2019 03:45 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की बानगी शनिवार को उस वक्त देखने को मिली जब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मोदी के साथ एक सेल्फी ट्वीट की और उनकी सराहना करते हुए हिंदी में लिखा, “कितने अच्छे हैं मोदी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ट्वीट का यह कहते हुए जवाब दिया कि वह भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई संबंधों की ऊर्जा को लेकर “उत्साहित” हैं। मोदी ने ट्वीट किया, “कितने अच्छे हैं मोदी लिख कर आपने संदेश को वायरल कर दिया।”
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दोनों नेता (मोदी और मॉरिसन) जापान के ओसाका में उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने आज शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके साथ कुछ अच्छे पल साझा किए।
विज्ञापन
मॉरिसन ने मोदी के साथ एक सेल्फी ली और ट्विटर पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया, “कितने अच्छे हैं मोदी।”
मोदी ने अपने जवाब में ट्विटर पर कहा, “दोस्त, मैं हमारे द्विपक्षीय संबंधों की ऊर्जा से उत्साहित हूं।” मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से कहा, “आप कितने अच्छे हैं, यह लिख कर तो, संदेश आपने ऐसा वायरल कर दिया है..मैं इसके लिए आपका शुक्रगुजार हूं।”
मोदी और मॉरिसन ने जी-20 शिखर वार्ता से इतर मुलाकात की और खेल, खनन प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं समुद्री सहयोग तथा भारत-प्रशांत में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “जी-20 शिखर सम्मेलन में आखिरी वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जी-20 ओसाका शिखर वार्ता से इतर मुलाकात की। खेल, खनन प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं समुद्री सहयोग और भारत-प्रशांत में सहयोग बढ़ाने पर अच्छी चर्चा हुई।”
पिछले महीने दोनों नेताओं ने अपने-अपने देश में मिली चुनावी जीत पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी। जी-20 अंतरराष्ट्रीय नेताओं का मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।

Kithana acha he Modi! #G20OsakaSummit pic.twitter.com/BC6DyuX4lf
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) June 28, 2019