{"_id":"692ab8cd270bb38ee801212c","slug":"australian-pm-albanese-ties-knot-again-at-the-age-of-62-marries-a-bride-16-years-younger-than-him-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को दी शादी की बधाई, 62 की उम्र में दोबारा दूल्हा बने एंथनी अल्बानीज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को दी शादी की बधाई, 62 की उम्र में दोबारा दूल्हा बने एंथनी अल्बानीज
Sat, 29 Nov 2025 02:41 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:41 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने दोबारा शादी रचाई है। इस पद पर रहते हुए शादी करने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री बने हैं। यह शादी करीब एक साल बाद हुई, जब अल्बनीज ने 2024 में वैलेंटाइन डे पर जोडी हेडन के सामने प्रस्ताव रखा था। दोनों ने अपने खुद के लिखे वचन पढ़े और सिविल अधिकारी ने विवाह की औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विज्ञापन
एंथनी अल्बनीज ने दोबारा रचाई शादी
- फोटो : X @AlboMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी लंबे समय से साथी रहीं जोडी हेडन से शादी कर ली। इसके साथ ही वे देश के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान शादी किया। 62 वर्षीय अल्बनीज और 46 वर्षीय हेडन ने राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास द लॉज के बगीचे में एक निजी समारोह में शादी की। इसी बीच पीएम मोदी ने अल्बानीज और जोडी हेडन को उनकी शादी पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि वह अपने प्रिय मित्र अल्बानीज और जोडी को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। मोदी का यह संदेश दोनों देशों के बीच जारी सौहार्दपूर्ण संबंधों को भी दर्शाता है।
यह भी पढ़ें - US: अमेरिका ने अफगानियों को वीजा जारी करने पर लगाई रोक, वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी के बाद ट्रंप सरकार का फैसला
शादी के बाद बोले अल्बनीज- हम बहुत खुश हैं
इस समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। शादी के बाद जारी बयान में अल्बनीज ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हमने साथ रहने का वादा किया है।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर साझा की शादी की झलक
ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने सोशल मीडिया एक्स पर सिर्फ एक शब्द- विवाहित - लिखकर अपनी शादी की झलक साझा की। वीडियो में वे बो-टाई सूट में दिखाई दिए, जबकि हेडन सफेद शादी के गाउन में मुस्कुराती नजर आईं। जैसे ही दोनों ने हाथ पकड़ा, उन पर कंफेटी बरसी।
यह भी पढ़ें - Peru: चिली में प्रवासियों के खिलाफ चल रहा अभियान, पलायन बढ़ते ही पेरू ने की सीमा पर आपातकाल के एलान की तैयारी
पांच दिन तक ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे हनीमून
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि दंपति सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे और इस दौरान होने वाले सभी खर्चे वे खुद वहन करेंगे। एंथनी अल्बनीज की यह दूसरी शादी है। वे 2019 में अपनी पहली पत्नी से अलग हुए थे और उनके बेटे का नाम नाथन है। उन्होंने जोडी हेडन से लगभग पांच साल पहले मेलबर्न में एक व्यावसायिक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Married💍❤️💍 pic.twitter.com/mSzojtBF2I
— Anthony Albanese (@AlboMP) November 29, 2025

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन