फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia will stop bilateral help to Pakistan

पाकिस्तान को एक और झटका, द्विपक्षीय मदद देना बंद करेगा ऑस्ट्रेलिया

Wed, 04 Dec 2019 03:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
Australia will stop bilateral help to Pakistan
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विकसित देशों की फंडिंग पर टिकी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को एक और झटका ऑस्ट्रेलिया से लगा है। पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली अरबों यूएस डॉलर की मदद रोकने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी उसे द्विपक्षीय मदद रोकने की योजना बनाई है। फंडिंग रोकने का कारण कश्मीर पर भारत-पाक तनाव और पाकिस्तान में आतंक व अस्थिरता को बताया गया है।

विज्ञापन


यानी जल्द ही पाक को ऑस्ट्रेलिया से मिलने वाली 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (एक अरब 99 करोड़ 68 लाख 80 हजार पाकिस्तानी रुपये) की मदद रुकने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार मंत्रालय ने इस आशय की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को अब तक यह मदद वहां की गरीब महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए दी जाती थी लेकिन यह रकम पाक को बंद करके प्रशांत महासागर की नई प्रतिबद्धताओं के लिए रि-डायरेक्ट की जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पाकिस्तान के सुरक्षा हालात अस्थिर और विस्फोटक बताते हुए कहा गया है कि फरवरी 2019 में सैन्य आदान-प्रदान में कश्मीर पर भारत-पाक तनाव अधिक था। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं जहां कई ऑस्ट्रेलियाई वित्त पोषित सहायता कार्यक्रम संचालित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

2021 तक पूरी फंडिंग खत्म हो जाएगी

पाकिस्तान पर ‘सहायता कार्यक्रम प्रदर्शन रिपोर्ट 2018-19’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम 2019-20 में 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक कम हो जाएगा और 2020-21 के दौरान पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड छात्रवृत्ति के वैश्विक व क्षेत्रीय कार्यक्रमों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

एफएटीएफ की काली सूची से बचे पाक

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फरवरी 2018 में पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में डाला गया। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि पाकिस्तान को अक्तूबर 2019 में संभावित रूप से काली सूची से बचने के लिए अपनी कार्ययोजना पर प्रगति दिखाने की जरूरत है।

इन मुद्दों पर जारी रहेगी मदद

ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘हम उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जहां ऑस्ट्रेलिया की तकनीकी विशेषज्ञता और नीतिगत अनुभव पाकिस्तान के दीर्घकालिक विकास के लिए काम आ सके। इसमें लैंगिक समानता, जल संसाधन प्रबंधन और मानवीय मुद्दों में सहायता शामिल है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed