फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia warns of five million people in fear of severe floods

ऑस्ट्रेलिया : भीषण बाढ़ की आशंका में पांच लाख लोगों को चेतावनी, पढ़ें कुछ खास खबरें

Fri, 04 Mar 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिडनी।
एजेंसी, सिडनी। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 01:47 AM IST
सार

मौसम ब्यूरो ने चेताया है कि इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है। बता दें कि ब्रिसबेन में आई भीषण बाढ़ और बारिश में करीब 11 लोग मारे जा चुके हैं और कई लापता हैं। 

विज्ञापन
Australia warns of five million people in fear of severe floods
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिडनी और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भरने की आशंका के चलते करीब पांच लाख लोगों को क्षेत्र खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यहां आई मूसलाधार बारिश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर एक लंबे हिस्से को तबाह कर दिया है। न्यू साउथ वेल्स के राज्य आपातकालीन सेवा मंत्री स्टीफ कुक ने अगले 24 घंटों में खतरनाक मौसम की चेतावनी के साथ कहा कि देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में करीब पांच लाख लोग नदियों की बाढ़ से प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


मौसम ब्यूरो ने चेताया है कि इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है। बता दें कि ब्रिसबेन में आई भीषण बाढ़ और बारिश में करीब 11 लोग मारे जा चुके हैं और कई लापता हैं।

विज्ञापन

फिलीपींस में हुई छापेमारी के दौरान मारे गए सात आतंकी 
दक्षिणी फिलीपीन में एक हमले के दौरान सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े कम के कम सात मुस्लिम विद्रोहियों को मार गिराया। सेना ने उनके पास से 45 भारी आग्नेयात्र और कई बम बरामद किए हैं। सेना को बारूदी सुरंगों का भी पता चला जिनका इस्तेमाल भविष्य में किए जाने वाले हमलों में किया जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि डेल सुर प्रांत में मागुइंग के पास एक शिविर में करीब 60 मुस्लिम आतंकी थे। सेना ने इस समूह को खत्म करने के लिए लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद यहां छापेमारी की गई। अधिकारियों को अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए लोगों में आईएस का सरगना अबू जकारिया था या नहीं।

परमाणु समझौते के लिए ईरान दौरा करेंगे आईएईए प्रमुख
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ‘आईएईए’ के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी शनिवार को वरिष्ठ ईरानी अफसरों के साथ बैठक के लिए तेहरान की यात्रा करेंगे। उनका यह दौरा कार्यक्रम 2015 में ईरान परमाणु समझौते के पुनरुद्धार के लिए अहम है।

संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी निकाय के महानिदेशक गॉसी ने कहा कि वे इस समझौते की संभावनाओं को बढ़ाएंगे। हालांकि तेहरान चाहता है कि ईरान में कई पुराने लेकिन अघोषित स्थलों पर पाए जाने वाले यूरेनियम के ठिकाने बंद करने का भी है। लेकिन पश्चिमी देशों का कहना है कि यह एक अलग मुद्दा है और इसमें आईएईए एक पक्ष नहीं है। ग्रॉसी की यात्रा वियना में जारी वार्ता के बीच हो रही है।

विज्ञापन

तेल के बढ़ते दामों से श्रीलंका गहरे संकट के दौर में
श्रीलंका में पहले से जारी आर्थिक संकट पिछले  दिनों तेल की बढ़ी कीमतों के साथ और अधिक बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल तक होने के कारण देश में तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं। जबकि यह देश पहले ही मुद्रा की कमी से जूझ रहा है। इस कारण अधिकारियों ने कारों और उर्वरकों का आयात रोक दिया था।

अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए आवश्यक अधिक महंगे तेल का भुगतान करने के लिए अब इसे घटते भंडार में परिमार्जन करना पड़ रहा है। इस कारण देश में बिजली उत्पादन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। देश में परिवहन व्यवस्था भी चरमरा गई है।

निसान मोटर के पूर्व कार्यकारी ग्रेग केली की सजा तीन साल के लिए निलंबित
टोक्यो की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को निसान मोटर के पूर्व अमेरिकी कार्यकारी ग्रेग केली की छह महीने की सजा को तीन साल के लिए निलंबित कर दिया। अदालत ने कहा कि उसने केली को वित्तीय वर्ष 2010 से 2016 के आरोपों में दोषी नहीं पाया है। केली पर आरोप है कि उन्होंने जापान के अधिकारियों को घोसन के भविष्य के पैकेज के बारे में जानकारी नहीं दी थी। घोसन ने करीब दो दशक तक निसान मोटर कंपनी की अगुवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed