फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Victoria state to send 41 million dollar worth of covid aid to India

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया राज्य ने भारत को 4.1 करोड़ डॉलर मूल्य की सहायता सामग्री देने की घोषणा की

Fri, 07 May 2021 07:49 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मेलबर्न
पीटीआई, मेलबर्न Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 May 2021 07:49 AM IST
सार

  • यह दान राष्ट्रमंडल चिकित्सा भंडार को दिया जायेगा

विज्ञापन
Australia Victoria state to send 41 million dollar worth of covid aid to India
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया ने कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को मदद के रूप में बृहस्पतिवार को 1,000 वेंटिलेटर, चिकित्सा उपकरण के साथ 4.1 करोड़ डॉलर मूल्य की चिकित्सकीय सहायता सामग्री देने की घोषणा की। यह दान राष्ट्रमंडल चिकित्सा भंडार को दिया जायेगा।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार कि हमलोग कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में संक्रमितों के उपचार में मदद के लिए सहायता सामग्री भेजने के लिए विदेश एवं व्यापार मामलों के विभाग (डीएफएटी) के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बयान के अनुसार कि स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 1,000 आईसीयू वेंटिलेटर हैं और मानवता के उद्देश्य से इन्हें भारत को दान किया जायेगा। राज्य कनेक्टर्स और ह्यूमिडिफायर जैसे अन्य उपकरण भेजने की भी तैयारी कर रहा है। इन सबकी कुल कीमत 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए राज्य के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जेम्स मरलिनो ने कहा कि भारत में हालात ठीक नहीं हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि महामारी के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जहां मदद कर सकते हैं वहां करें और हम ऐसा कर भी रहे हैं।


बहु सांस्कृतिक मामलों के मंत्री रोस स्पेंस ने कहा कि हमारेी संवेदनाएं इस त्रासदी के शिकार लोगों के साथ हैं और हमें आशा है कि भारत जिस चुनौती से अभी गुजर रहा है, इस पैकेज से उसे थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed