फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Severe fire in bushes, three killed, situation may worsen

ऑस्ट्रेलिया: झाड़ियों में लगी भीषण आग, तीन की मौत, बिगड़ सकते हैं हालात

Sun, 10 Nov 2019 03:10 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, केनबरा
वर्ल्ड डेस्क, केनबरा Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 10 Nov 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Australia Severe fire in bushes, three killed, situation may worsen
झाड़ियों में लगी आग - फोटो : Twitter

पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के झाड़ियों में लगी आग के फैलने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। अग्निशमन दल के कर्मचारी हालात पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रलयकारी आग के कारण अबतक तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से अधिक घर खाक हो गए हैं। हालांकि, रात में ठंडे मौसम के कारण आग का प्रभाव थोड़ा कम हुआ, जिससे अग्निशमन कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर आग अभी भी लगी हुई है। इनमें कुछ स्थानों पर लगी आग नियंत्रण से बाहर हैं। एनएसडब्ल्यू ग्रामीण अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता ग्रेग एलन ने बताया कि जो पांच लोगों के लापता थे, वे मिल गए हैं, लेकिन आग की स्थिति देखते हुए कुछ और लोग लापता हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वींसलैंड में रविवार तक 50 से अधिक स्थानों पर आग लगी है, जिसे बुझाने और राहत कार्य के लिए 39 विमान और 1,200 दमकलकर्मी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed