{"_id":"5f8faba98ebc3e9b89790a43","slug":"australia-s-department-of-defence-said-hmas-arunta-exercised-with-the-united-states-navy-and-the-japan-maritime-self-defense-force-in-the-south-china-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के सैन्य युद्धपोत ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और जापान के साथ किया अभ्यास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया के सैन्य युद्धपोत ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और जापान के साथ किया अभ्यास
Wed, 21 Oct 2020 09:08 AM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Australia Navy
- फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के सैन्य युद्धपोत ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और जापान की नौसेनाओं के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग ने बताया, "HMAS अरुणंत ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ अभ्यास किया है।
बता दें कि HMAS अरुणंत, रॉयल ऑस्ट्रेलिया नेवी का सैन्य युद्धपोत है।
HMAS Arunta exercised with the United States Navy and the Japan Maritime Self-Defense Force in the South China Sea: Australia’s Department of Defence pic.twitter.com/qnV8iIDuPn
— ANI (@ANI) October 21, 2020विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस इलाके में चीन की दादागिरी को चुनौती देने के लिए तीनों देशों यह सैन्य अभ्यास किया है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सितंबर के महीने में चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने एक बार फिर दक्षिण सागर में युद्धाभ्यास शुरू किया है। अपनी विस्तारवादी नीतियों और आक्रामक रवैये को लेकर चीन लगातार दक्षिण-पूर्वी पड़ोसी देशों को धमकाने के मकसद से चालें चल रहा है।
विज्ञापन
दो दिनों तक चले इस युद्धाभ्यास के दौरान अभ्यास स्थल के आसपास समुद्री इलाकों को बंद करने की घोषणा भी प्रशासन ने की।
चीन ने यहां अपने नियमित अभ्यास के दौरान इस माह की शुरुआत में ताइवान के हवाई क्षेत्र में भी प्रवेश किया जिसका पूरी दुनिया में विरोध हुआ। मौजूदा अभ्यास को समुद्री क्षेत्र में फिलीपींस, वियतनाम जैसे पड़ोसी देशों पर प्रभाव जमाने का हिस्सा माना जा रहा था।
बता दें कि इन देशों को दक्षिण चीन सागर अमेरिका का समर्थन मिला हुआ है। दरअसल चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी दावेदारी की पुष्टि के लिए एक काल्पनिक सीमा रेखा बना रखी है जिसे वह नाइन डैश लाइन की संज्ञा देता है।