फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia’s Bondi Beach shooting man confronting the gunman and disarming him

Bondi Beach Shooting: बंदूक छीनी...घुटने टेकने पर किया मजबूर, शख्स ने हमलावर को दबोच कर पेश की साहस की मिसाल

Sun, 14 Dec 2025 04:18 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 04:18 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार को हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक हमलावर भी मारा गया है। 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Australia’s Bondi Beach shooting man confronting the gunman and disarming him
बॉन्डी बीच गोलीबारी में घायल शख्स। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच रविवार को हुई गोलीबारी में एक शूटर समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,एक हमलवार को गिरफ्तार किया गया।  न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान में रविवार को कहा गया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी बीच इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस हमले को आतंकी हमला घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


हमलावर को शख्स ने पीछे से दबोचा
वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय शख्स ने एक शूटर को धर दबोचा। वीडियो में एक शख्स गोलीबारी के दौरान एक कार के पीछे छिपा नजर आ रहा है। वहीं हमलावर पार्किंग एरिया में बंदूक के साथ फायरिंग करता नजर आ रहा है। जैसे ही शूटर दूसरी ओर पलटता है। कार की पीछे छिपा शख्स उसे पीछे से दबोच लेता है। इसके बाद दोनों के बीच छीना-छपटी होती है। जिसमें शख्स हमलावर से बंदूक छीनने में सफल हो जाता है। 
विज्ञापन


बंदूक छिनते ही शूटर गिर पड़ता है औऱ घुटने के बल जमीन पर घिसटने लगता है। शख्स हमलावर पर बंदूक तान देता है, जिसके बाद शूटर भागने लगता है। इस दौरान शख्स उस हमलावर की पीछा भी करता है। बाद में पुलिस आकर उस शख्स को पकड़ लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


शूटर समेत 12 लोगों की मौत 
खबरों के अनुसार पुलिस ने एक शूटरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक शूटर की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई है। हमले में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक शूटर समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 
 
 जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच  जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया ग

गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों द्वारा देखे गए वीडियो में काले कपड़े पहने दो लोग बीच के पास एक पुल के पास गोलीबारी करते दिखे। करीब एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें:  Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, दो शख्स गिरफ्तार; शूटर समेत दस की मौत




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed