फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Indian Sikh Racism Victim Restaurant Owner Dog Excrement

ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक बर्ताव: भारतीय रेस्तरां मालिक के साथ नस्लीय भेदभाव की खबर, कार पर कुत्ते का मल छिड़का

Thu, 16 Nov 2023 08:07 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 16 Nov 2023 08:07 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय के साथ शर्मनाक बर्ताव की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सिख रेस्त्रां मालिक को मेलबर्न में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा है। शर्मनाक बर्ताव करने वाले लोगों ने पीड़ित की कार पर कुत्ते का मल भी छिड़का।

विज्ञापन
Australia Indian Sikh Racism Victim Restaurant Owner Dog Excrement
मेलबर्न में भारतीय के साथ नस्लीय भेदभाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिख रेस्त्रां मालिक को ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय रूप से निशाना बनाए जाने की मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। खबर के अनुसार, नस्लीय भेदभाव पीड़ित को 'भारतीय घर जाओ' जैसी बातें भी सुनने को मिलीं।पीड़ित सिख रेस्त्रां मालिक ने आरोप लगाया है कि हाल के महीनों में उसे कई बार नस्लीय रूप से निशाना बनाया गया है। उसे वापस भारत जाने को कहा जा रहा है। "घर जाने" को कहने के अलावा उसकी कार पर कुत्ते का मल भी छिड़का गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, तस्मानिया के होबार्ट में एक रेस्तरां चलाने वाले जरनैल सिंह के साथ नस्लीय भेदभाव की घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले दो या तीन महीनों से लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सिंह के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया, "मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, यह पिछले दो-तीन महीनों से लगातार हो रहा है।"
विज्ञापन


सिंह ने मंगलवार को एबीसी न्यूज को बताया, "जब आपके घर की बात आती है, और विशेष रूप से आपके नाम के साथ लक्षित किया जाए तो यह मानसिक रूप से बहुत तनावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नस्लीय भेद की घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा, उन्हें बहुत अधिक मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। कुछ करना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली घटना में उनके घर के बाहर उनकी कार के दरवाज़े के हैंडल पर लगातार चार या पांच दिनों तक कुत्ते का मल छिड़का गया। इसके बाद उन्होंने अपने रास्ते में दीवारों पर बनी नस्लवादी तस्वीरें देखीं। इनमें उनसे भारत लौटने को कहा गया और लिखा गया, "घर जाओ, भारतीय।" जरनैल सिंह का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दी, लेकिन, वीडियो सबूत के बिना, यह पता लगाना बहुत चुनौतीपूर्ण है कि इस घटना के पीछे कौन है।

जरनैल का आरोप है कि उन्हें नस्लवादी टिप्पणियों से भरा पत्र भी भेजा गया। उन्होंने पहले मान लिया कि पत्र किसी युवा ने लिखा और पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद, उन्होंने इस मामले को अनदेखा करने की पूरी कोशिश की। लगभग एक महीने बाद उन्हें एक और पत्र मिला। इसमें पहले से भी अधिक आक्रामक भाषा लिखी थी। इसमें गालियों के साथ "आप भारत वापस जा सकते हैं" जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। 

उन्होंने बताया कि उनके रेस्त्रां, घर और कार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। जरनैल सिंह बताते हैं कि वे लगभग 15 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। पिछले 10 साल से तस्मानिया में रह रहे हैं। नस्लीय अपराध की घटना पर तस्मानिया पुलिस कमांडर जेसन एल्मर ने एक बयान में कहा, घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच की जा रही है।


उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून के तहत अदालतों में "इस बात पर विचार करने की अनुमति है कि नस्लीय घृणा या पूर्वाग्रह" के आरोपों के तहत सजा दी जा सकती है या नहीं। ऐसे मामलों में नस्लीय आरोप गंभीर कारक हो सकते हैं। कमांडर एल्मर ने कहा कि समुदाय में "किसी भी प्रकार के मौखिक या शारीरिक उत्पीड़न के अपराध के लिए कोई माफी नहीं है।" उन्होंने कहा, पुलिस की तरफ से लोगों को प्रोत्साहित किया गया है कि अगर उन्हें लगे कि वे किसी पूर्वाग्रह से संबंधित घटना के शिकार हुए हैं तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed