फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Firing in rural area two policemen killed one injured search operation continues

Australia: ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों की मौत और एक घायल; तलाशी अभियान जारी

Tue, 26 Aug 2025 02:18 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 26 Aug 2025 02:18 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के छोटे कस्बे पोरेपुंका में एक हमलावर ने पुलिस पर गोली चला दी। घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर अब तक फरार है और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
Australia Firing in rural area two policemen killed one injured search operation continues
ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के छोटे से कस्बे पोरेपुंका में मंगलवार को हुए गोलीकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। एक अज्ञात हमलावर ने पुलिस की टीम पर गोलीबारी कर दी, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौके पर मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर अभी भी फरार है और पुलिस ने कस्बे के लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस अधिकारी जांच के सिलसिले में सुबह एक प्रॉपर्टी पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


पोरेपुंका की आबादी महज एक हजार से थोड़ी ज्यादा है। मेलबर्न से करीब 320 किलोमीटर दूर इस इलाके को पर्यटक क्षेत्र के गेटवे के रूप में जाना जाता है। लेकिन मंगलवार सुबह यहां गोलीबारी की आवाजों ने दहशत फैला दी। पुलिस ने तुरंत सार्वजनिक इमारतें और आसपास का एयरफील्ड बंद कर दिया। इलाके के स्कूल, जिसमें लगभग 100 छात्र पढ़ते हैं, को घंटों तक लॉकडाउन में रखा गया। इसके बाद बच्चों को घर भेजा गया। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे कस्बे से बाहर न जाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मी की हालत
विक्टोरिया की एंबुलेंस सेवा ने पुष्टि की कि गंभीर रूप से घायल अधिकारी को निचले हिस्से में चोट लगी थी। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय में गहरा सदमा है। पुलिस फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष केविन मॉर्टन ने कहा कि दो पुलिस अधिकारियों की निर्मम हत्या और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल करने की घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिलीपींस में सियासी ड्रामा, पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को गिरफ्तार करने वाले पुलिस प्रमुख बर्खास्त


जांच और सर्च ऑपरेशन जारी
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कस्बे में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। हेलीकॉप्टर और पुलिस डॉग्स की मदद से हमलावर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि घटना के वक्त वहां 10 पुलिस अधिकारी क्यों मौजूद थे और वे किस सिलसिले में जांच करने आए थे। पुलिस ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। देर शाम तक हमलावर की लोकेशन का पता नहीं चल पाया था।

ये भी पढ़ें- वियतनाम से टकराया तूफान, दक्षिण पूर्व एशिया के कई हिस्सों में भारी बारिश-बाढ़ की चेतावनी

ऑस्ट्रेलिया में दुर्लभ घटनाएं
ऑस्ट्रेलिया में पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल वेबसाइट के मुताबिक, आखिरी बार 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया में एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मारा गया था। वहीं, साल 2022 में क्वींसलैंड राज्य में ईसाई उग्रवादियों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी थी। छह घंटे की घेराबंदी के बाद उन तीन हमलावरों को भी पुलिस ने मार गिराया था। ऐसे मामले देशभर में सुर्खियां बनते हैं क्योंकि 1996 में तस्मानिया के पोर्ट आर्थर नरसंहार के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने कड़े हथियार कानून लागू कर दिए हैं। उस घटना में एक अकेले बंदूकधारी ने 35 लोगों की जान ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed