{"_id":"68ad66bff360392d11003491","slug":"philippines-president-fires-police-chief-who-led-arrests-of-duterte-televangelist-quiboloy-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippines: फिलीपींस में सियासी ड्रामा, पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को गिरफ्तार करने वाले पुलिस प्रमुख बर्खास्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philippines: फिलीपींस में सियासी ड्रामा, पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को गिरफ्तार करने वाले पुलिस प्रमुख बर्खास्त
Tue, 26 Aug 2025 01:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:32 PM IST
सार
टोरे को हटाए जाने का कारण पूछे जाने पर, सरकार के आंतरिक सचिव जोनविक रेमुल्ला ने बिना कोई खास जानकारी दिए कहा कि, 'निकोलस टोरे ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है, उन पर कोई आपराधिक या प्रशासनिक आरोप भी नहीं लगाया गया है, यह केवल राष्ट्रीय पुलिस के लिए एक नई दिशा तय करने का राष्ट्रपति का फैसला है।'
विज्ञापन
रोड्रिगो दुतेर्ते, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर ने अपने राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के आदेश पर फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और कथित बाल यौन तस्करी के लिए एफबीआई की वांछित सूची में शामिल प्रचारक अपोलो कैरियन क्विबोलोय को गिरफ्तार करके सुर्खियां बटोरीं थी। फिलीपींस के कार्यकारी सचिव लुकास बर्सामिन ने 2,32,000 सदस्यों वाले राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख पद से जनरल निकोलस टोरे को हटाने का कोई कारण नहीं बताया। टोरे को मई में ही राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल साल 2027 तक था।
मनमानी कर रहे थे टोरे
फिलीपींस सरकार ने टोरे की जगह वरिष्ठ पुलिस जनरल, जोस मेलेंसियो नार्टेज जूनियर को अगला पुलिस प्रमुख नियुक्त किया है। नार्टेज जूनियर ने मंगलवार को यह पदभार ग्रहण किया। वहीं पद से अचानक हटाए जाने के बाद निकोलस टोरे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि अपने निष्कासन से पहले, टोरे ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पुलिस के एक दर्जन से अधिक शीर्ष पुलिस अधिकारियों को पद से हटा दिया था, इनमें मौजूदा पुलिस प्रमुख नार्टेज भी शामिल थे। इसे लेकर टोरे का सरकारी अधिकारियों के साथ मतभेद भी था। अब टोरे के निष्कासन के पीछे ये भी एक वजह मानी जा रही है। राष्ट्रीय पुलिस आयोग ने इसी महीने पुलिस अधिकारियों को उनके पदों पर बहाल करने का आदेश दिया था, लेकिन आयोग के आदेश के बावजूद तुरंत ऐसा नहीं किया गया था। जिससे सरकार के शीर्ष अधिकारी टोरे से नाराज थे।
टोरे को हटाए जाने का कारण पूछे जाने पर, सरकार के आंतरिक सचिव जोनविक रेमुल्ला ने बिना कोई खास जानकारी दिए कहा कि, 'निकोलस टोरे ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है, उन पर कोई आपराधिक या प्रशासनिक आरोप भी नहीं लगाया गया है, यह केवल राष्ट्रीय पुलिस के लिए एक नई दिशा तय करने का राष्ट्रपति का फैसला है।' उन्होंने कहा कि 'हम कानूनों का देश हैं, लोगों का नहीं, और संस्थाएं उन्हें चलाने वाले लोगों से बड़ी होनी चाहिए।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Tropical Storm: वियतनाम से टकराया तूफान, दक्षिण पूर्व एशिया के कई हिस्सों में भारी बारिश-बाढ़ की चेतावनी
पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को किया था गिरफ्तार
इस साल मार्च में, टोरे ने मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा दुतेर्ते के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के चलते हुई। 2022 में अपना छह साल का राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा करने वाले दुतेर्ते पर, अपने कार्यकाल के दौरान अवैध ड्रग्स के खिलाफ क्रूर अभियान चलाने के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इस अभियान में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में हजारों लोग मारे गए। जिन पर पश्चिमी सरकारों और मानवाधिकार निगरानी संस्थाओं ने चिंता जाहिर की थी। पिछले साल, टोरे ने फिलीपींस के धार्मिक नेता अपोलो क्विबोलोय की भी गिरफ्तारी की थी, जो दुतेर्ते के एक प्रमुख समर्थक थे। क्विबोलोय पर अमेरिका में कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप के गंभीर आरोप हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन