{"_id":"5deb5e1b8ebc3e1c17380ae0","slug":"australia-bushfires-combine-to-form-mega-fire-in-sydney","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से सिडनी पर मंडरा रहा खतरा, आसमान में छाया धुएं और राख का गुबार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से सिडनी पर मंडरा रहा खतरा, आसमान में छाया धुएं और राख का गुबार
Sat, 07 Dec 2019 01:39 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग
- फोटो : BCC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी हिस्से के जंगलों में लगी भयंकर आग से देश के सबसे बड़े शहर सिडनी पर खतरा मंडराने लगा है। सिडनी के उत्तर की ओर 50 किलोमीटर क्षेत्र में लगी यह आग अब भयानक रूप ले रही है।
विज्ञापन
आग से निकल रहे धुएं और राख के कणों के चलते न्यू साउथ वेल्स प्रांत की राजधानी सिडनी के आसमान पर धुएं के बादल छा गए, हालात इस कदर खराब हो चुके है कि लोगों को अब मास्क का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर है। शहर में सप्ताहांत में आयोजित होने वाले सभी खेल के आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के अनुसार, सिडनी के नजदीक हॉक्सबरी, हंडर और सेंट्रल कोस्ट इलाके में आग ने तबाही मचा रखी है। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया है कि अब उस पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों में आग लगने की घटनाएं पिछले महीने शुरू हुई थीं। इनमें अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 700 घर जलकर राख हो चुके हैं। यहीं नहीं कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आग बुझाने के काम में सेना लगी हुई है लेकिन उसे अपेक्षित सफलता हासिल नहीं हो रही है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज चल रही हवाओं और 35 डिग्री सेल्सियस के बढ़ते तापमान ने आग को और भड़काने का काम किया है।
जिन क्षेत्रों में यह आग लगी है, उनमें से कई को सूखा प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। आग लगने की इस घटना में सैकड़ों पशुओं के मारे जाने की भी आशंका है। 'वॉकअबाउट वन्यजीव पार्क' ने कहा कि यहां से लगभग 300 जानवरों को बाहर निकाला गया है।
वहीं, हवा की खराब हो रही गुणवत्ता को देखते हुए अस्थामा और सांस में तकलीफों की अन्य समस्या वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऑस्ट्रलिया में आग का मौसम लंबा खींच रहा है। इसके चलते यह अधिक जोखिम वाला भी होता जा रहा है।