{"_id":"5dd771258ebc3e5475368cc6","slug":"australia-after-fire-people-are-troubled-by-dust-storm-temperature-crosses-40-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: आग के बाद अब धूलभरी आंधी से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: आग के बाद अब धूलभरी आंधी से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री के पार
Fri, 22 Nov 2019 10:54 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, केनबरा
वर्ल्ड डेस्क, केनबरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Dust Storm Mildura
- फोटो : pedestrian.tv
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के मिल्डुरा में 40 किमी की रफ्तार से चल रही धूलभरी आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी के कारण तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
धूल के कारण दृश्यता पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इमारत, गाड़ियों और खुले में स्थित रह एक वस्तु पर धूल की चादर बिछ गई है। सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों की तकलीफें भी बढ़ गई हैं। लोगों ने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड प्रांत की जंगलों में आग के कारण ऑस्ट्रेलिया में भयानक तबाही देखी गई थी। इस आग में मीलों दूर तक जंगल तबाह हो गए थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने घर छोड़ने का अलर्ट जारी किया
विक्टोरिया प्रशासन ने मिल्डुरा के लोगों को घर छोड़ने का अलर्ट जारी किया है। लेकिन, लोगों ने इसे मामने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब बाहर निकलने का समय खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने आंधी की रफ्तार और बढ़ने की आशंका जताई है।