{"_id":"66d68c74f709d777c8061919","slug":"audi-italy-boss-fabrizio-longo-dies-after-fall-from-mountain-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Audi: लग्जरी कार ऑडी के इटली प्रमुख फैब्रिजियो लोंगो की मौत, पहाड़ पर चढ़ाई करते हुए गिरने से गई जान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Audi: लग्जरी कार ऑडी के इटली प्रमुख फैब्रिजियो लोंगो की मौत, पहाड़ पर चढ़ाई करते हुए गिरने से गई जान
Tue, 03 Sep 2024 09:49 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:49 AM IST
सार
फैब्रियो लोंगो इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख थे। वह इटली और स्विट्जरलैंड की सीमा पर स्थित एडामेलो पर्वत पर चढ़ाई कर रहे थे। जब वह चोटी पर पहुंचने ही वाले थे तो संतुलन बिगड़ने से वह 10 हजार फीट गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन
फैब्रिजियो लोंगो
- फोटो : एक्स/lorenzino902
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली में लग्जरी कार ब्रांड ऑडी के प्रमुख फैब्रिजियो लोंगो की मौत हो गई है। फैब्रिजियो लोंगो की पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान पहाड़ी से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। फैब्रिजियो लोंगो (62 वर्षीय) ऑडी एग्जीक्यूटिव होने के साथ ही पर्वतारोही भी थे। आखिरकार उनका यही शौक उनकी मौत का कारण बन गया।
10 हजार फीट गहरी खाई से बरामद हुआ शव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैब्रिजियो लोंगो इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख थे। वह इटली और स्विट्जरलैंड की सीमा पर स्थित एडामेलो पर्वत पर चढ़ाई कर रहे थे। जब वह चोटी पर पहुंचने ही वाले थे तो संतुलन बिगड़ने से वह 10 हजार फीट गहरी खाई में गिर गए। साथी पर्वतारोही ने इसकी सूचना बचाव दल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने फैब्रिजियो लोंगो का शव खाई से बरामद किया। फैब्रिजियो के शव को करिसोलो अस्पताल में आगे की जांच के लिए रखा गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फैब्रिजियो लोंगो खाई में गिरे तो उन्होंने सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे, ऐसे में उनके गिरने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
अपनी मार्केटिंग स्किल्स के दम पर ऊंचाई पर पहुंचे
पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोंगो का शव उनके परिवार को सौंपे जाने के बाद अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा की जाएगी। इटली के रिमनी में साल 1962 में पैदा हुए फैब्रिजियो लोंगो ने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की थी। साल 1987 में उन्होंने फिएट से अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही अपनी मार्केटिंग स्किल के दम पर वह लांसिया ब्रांड के प्रमुख बन गए। साल 2012 में लोंगो ने ऑडी के साथ अपने सफर की शुरुआत की और जल्द ही इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख बन गए। लोगों के पर्यावरण संरक्षण के समर्थक थे और अक्सर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने वाले अभियानों में शामिल होते थे।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन