{"_id":"609178dd8ebc3ebd065ac4d4","slug":"auction-of-wine-which-was-send-to-space-price-and-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलामी: अंतरिक्ष से होकर आई शराब की हो रही बिक्री, चुकानी होगी इतनी कीमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीलामी: अंतरिक्ष से होकर आई शराब की हो रही बिक्री, चुकानी होगी इतनी कीमत
Tue, 04 May 2021 10:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 04 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
wine
- फोटो : पिक्साबे
अंतरिक्ष से होकर आई शराब अब धरती पर बिक्री के लिए उपलब्ध है लेकिन इसके दाम 'सातवें आसमान' पर हैं। प्रसिद्ध नीलामीघर क्रिस्टी ने मंगलवार को कहा कि वह फ्रेंच वाइन की एक बोतल की नीलामी कर रहा है जो एक साल से भी ज्यादा समय तक धरती से बाहर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर रखी गई थी।
विज्ञापन
नीलामीघर को उम्मीद है कि शराब के पारखी इसे खरीदने के लिए 10 लाख डॉलर तक की कीमत अदा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष (वायुमंडल से बाहर) में कृषि की संभावना को तलाश रहे शोधकर्ताओं की ओर से नवंबर 2019 में शराब की 12 बोतल आईएसएस में भेजी थी जिनमें से एक 'द पेट्रस 2000' भी है।
विज्ञापन
फ्रांस में इसका स्वाद चखने वाले एक मदिरा विशेषज्ञ के मुताबिक 14 महीनों बाद धरती पर लौटी इस शराब के स्वाद में हल्का बदलाव आया है।