फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Auckland man is facing a problem with his neighbor as he mistakenly made his house on wrong side

गलती: पड़ोसी की एक मीटर जमीन पर बनाया मकान, बिल्डर बोला- डेढ़ करोड़ रुपये दो या घर खिसकाओ

Sat, 22 May 2021 11:41 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 22 May 2021 11:41 AM IST
सार

ऑकलैंड में जमीन विवाद को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक ने अपने पड़ोसी की जमीन के एक मीटर हिस्से पर अपना घर बना लिया। इसके बाद मकान मालिक से घर खिसकाने या फिर डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Auckland man is facing a problem with his neighbor as he mistakenly made his house on wrong side
घर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑकलैंड से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक मीटर अतिरिक्त जगह पर घर बनाना एक शख्स को भारी पड़ गया है। अब बिल्डर उस मकान मालिक से अपने घर को या तो एक मीटर खिसकाने या फिर डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना भरने के लिए कह रहा है। 

विज्ञापन


वहीं अब मकान मालिक ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मकान मालिक पर आरोप है कि उसने पड़ोसी की एक मीटर जमीन पर अपना घर बना लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकान मालिक का नाम दीपक लाल है और जहां उन्हें घर बनाना था और जहां घर बन गया, वहां एक मीटर का अंतर है लेकिन अब इसके लिए मकान मालिक को लाखों रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन


दीपक लाल ने पापाकुरा में घर के डिजाइन और निर्माण के लिए पिनेकल होम्स को अनुबंधित किया था और 2020 के मध्य तक यह लगभग पूरा हो गया था। हालांकि तीन बेडरूम वाले घर का काम तब रुक गया था, जब अगस्त में निर्माण कंपनी ने बाउंड्री मिक्सअप के लिए उन्हें बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोर्ट में मामला जाने के बाद दीपक लाल ने कहा कि ये मेरे लिए बुरे सपने से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि घर के डिजाइन को ऑकलैंड काउंसिल ने मंजूरी दी थी, इसलिए इसकी जिम्मेदारी काउंसिल पर होनी चाहिए। वहीं दीपक लाल के वकील मैट टेलर ने कहा कि एक पत्र में पिनेकल होम्स और कंपनी के डिजाइन मुख्यालय में कहा गया कि घर के स्थान को प्रमाणित करने के लिए एक सर्वेक्षक को तैनात किया गया है। 


इस मुद्दे को लेकर टेलर ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह समस्या डिजाइन में कमी के परिणामस्वरूप पैदा हुई। इधर पिनेकल होम्स के प्रोजेक्टर मैनेजर जॉनी भट्टी का कहना है कि जब उन्होंने लाल के घर के दस्तावेजों की जांच की और पाया कि कुछ गड़बड़ है तो उन्हें पता चला कि गड़बड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed