{"_id":"6042310d8ebc3ec5446dbca7","slug":"attempted-hijacking-in-iran-revolutionary-guards-claim-to-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान का दावा: विमान अपहरण की कोशिश को हमारी सेना ने नाकाम किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान का दावा: विमान अपहरण की कोशिश को हमारी सेना ने नाकाम किया
Fri, 05 Mar 2021 06:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार रात एक यात्री विमान का उड़ान के दौरान अपहरण करने का प्रयास किया गया। हालांकि उसे नाकाम कर दिया गया।
विज्ञापन
रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि जिस विमान के अपहरण का प्रयास किया गया, वह दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज से उत्तर-पश्चिम के शहर मशहाद जा रहा था। गार्ड द्वारा शुक्रवार को दी गई इस जानकारी में अपहरणकर्ता की पहचान उजागर नहीं की गई। ईरान एयर की उड़ान को मध्य ईरानी शहर इस्फहान में आपातकालीन परिस्थिति में उतारा गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन