फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on Gandhi statue in London British High Commissioner described it as sad News In Hindi

लंदन में गांधी प्रतिमा पर हमला: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने बताया दुखद, भारत ने कहा- अहिंसा की विरासत पर हमला

Wed, 01 Oct 2025 07:25 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 07:25 AM IST
सार

गांधी जयंती से पूर्व लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों ने हमला किया और आपत्तिजनक नारे लिखे। भारतीय उच्चायोग ने इसे अहिंसा की विरासत पर हमला बताया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस जांच में जुटी है। ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि गांधी की शिक्षाएं हमें सदा एकजुट करती रहेंगी।

विज्ञापन
Attack on Gandhi statue in London British High Commissioner described it as sad News In Hindi
लंदन में गांधी की प्रतिमा का अपमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी जयंती से पूर्व ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शर्मनाक घटना घटी। टैविस्टॉक स्क्वायर पर बापू की मूर्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। प्रतिमा के चबूतरे पर गांधी, पीएम मोदी व भारतीयों के लिए आपत्तिजनक नारे भी लिखे। भारतीय उच्चायोग ने इसे हिंसक हमला बताया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट ने गवाहों से अपील की कि वे जांच में मदद करें। स्थानीय कैमडेन काउंसिल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उनकी  टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन


सोमवार को ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने 2 अक्तूबर, गांधी जयंती से पहले हुई इस तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हुए इसे महात्मा गांधी की विरासत पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं, बल्कि अहिंसा के विचार और बापू की विरासत पर हिंसक हमला है। हमने तत्काल कार्रवाई के लिए मुद्दे को उठाया और हमारी टीम प्रतिमा को उसकी मूल गरिमा में बहाल करने के लिए समन्वय कर रही है। यूएन की ओर से गांधी जयंती विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- London: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी; जांच के लिए उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा-घटना दुखद  
भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति पर हमले की घटना को दुखद व निराशाजनक बताया है। कैमरन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, गांधीजी की प्रतिमा पर हमले से निराश और दुखी हूं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सहिष्णुता, शांति व अहिंसा की गांधी की शिक्षाएं शाश्वत हैं और हमेशा लोगों को एकजुट करेंगी। मैं हर गांधी जयंती पर सिर्फ यही बात याद रखूंगी। 

ये भी पढ़ें:- K- Visa: चीन के नए के-वीजा की आज से हो रही शुरुआत, क्या ये अमेरिका के एच-1बी की जगह ले पाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed