{"_id":"6837ff0c4ac5fb0b3304c87d","slug":"attack-in-north-west-pakistan-four-soldiers-including-a-military-officer-killed-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Attack: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हमला, एक सैन्य अधिकारी समेत चार सैनिकों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Attack: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हमला, एक सैन्य अधिकारी समेत चार सैनिकों को उतारा मौत के घाट
Thu, 29 May 2025 12:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 May 2025 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए हमले में एक सैन्य अधिकारी सहित चार सैनिक मारे गए। घटना बुधवार देर रात हुई, जब आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शावल इलाके में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक, हमले में एक लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक मारे गए। सेना के मीडिया सेल इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रांत के मुसाखेल जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए अभियान में चार आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने उस समय मार गिराया, जब वे रारा शाम इलाके में एक राजमार्ग पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगा रहे थे।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बस दुर्घटना, पांच लोगों की मौत
दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के बोलन इलाके में गुरुवार को एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 27 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना बोलन-क्वेटा राजमार्ग पर हाजी शहर के पास तड़के हुई। एक अर्धसैनिक अधिकारी ने बताया कि सादिकाबाद से क्वेटा जा रही यात्री बस पहाड़ी इलाके में एक तीखे मोड़ पर तेज गति के कारण खाई में गिर गई।
विज्ञापन