फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least seven killed in arson in South Korea read important news

Big News: दक्षिण कोरिया में आगजनी में कम से कम सात लोगों की मौत, चीन में बाढ़ से 10 लोगों की गई जान, पढ़े कुछ अहम खबरें

Fri, 10 Jun 2022 06:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 06:32 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया के देगू शहर में आगजनी की घटना के चलते 41 लोग घायल हो गए, जिनमें से 26 का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं चीन के मध्य प्रांत हुनान में बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं।

विज्ञापन
At least seven killed in arson in South Korea read important news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कोरिया के देगू शहर में आगजनी की घटना के चलते एक इमारत में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय दमकल विभाग और पुलिस के के मुताबिक, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। यह आग शहर की जिला अदालत के पास एक सात मंजिला भवन की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 10:55 बजे लगी थी। आशंका है कि किसी अज्ञात ने इमारत में स्थित एक वकील के दफ्तर में आग लगाई थी। इस घटना में 41 लोग घायल हो गए, जिनमें से 26 का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन


मध्य चीन में बाढ़ से 10 लोगों की मौत, तीन लापता
चीन के मध्य प्रांत हुनान में बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इस महीने की शुरुआत से ही इस प्रांत में तूफान आ रहे हैं और कुछ निगरानी केंद्रों ने ऐतिहासिक स्तर पर बारिश दर्ज की है। ग्रामीण, पर्वतीय प्रांत में बाढ़ से करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 2,700 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए या पूरी तरह ढह गए।
विज्ञापन


चीन में गर्मियों के दौरान आए दिन बाढ़ आती रहती है और ज्यादातर बाढ़ मध्य और दक्षिणी इलाकों में आती है, जहां अधिक बारिश होती है। चीन में हाल के वर्षों में 1998 में सबसे विनाशकारी बाढ़ आई थी जब 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 30 लाख घर ध्वस्त हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी बैंक ऋण में ढील से सस्ते आवास को मिलेगी रफ्तार : शाह
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सहकारी बैंकों को आवास ऋण मानदंडों में ढील दिए जाने से सरकार के लोगों को किफायती घर मुहैया कराने के लक्ष्य को रफ्तार मिलेगी। ग्रामीण सहकारी बैंकों (आरसीबी) को वाणिज्यिक रियल एस्टेट और आवास क्षेत्र को कर्ज देने की अनुमति के रिजर्व बैंक के फैसले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, इस महत्वपूर्ण निर्णय से ग्रामीण सहकारी बैंकों का दायरा और बढ़ जाएगा।

बता दें, रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए व्यक्तिगत आवास ऋण की सीमा को दोगुना और ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए इसे दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। बृहस्पतिवार को सिलसिलेवार ट्वीट में शाह ने कहा, टियर-1 शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए व्यक्तिगत आवास ऋण की सीमा 30 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपये, टियर-2 यूसीबी के लिए 70 लाख से 1.40 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, आरसीबी की सीमा टियर-1 व टियर-2 शहरों के लिए क्रमश 20 लाख और 30 लाख से बढ़ाकर 50 और 75 लाख रुपये हो गई है। 

सीबीआई निदेशक की नियुक्ति संबंधी याचिका पर केंद्र को नोटिस
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार, सीबीआई और आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को नोटिस जारी किया। यह नोटिस जायसवाल को सीबीआई निदेशक नियुक्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किए गए।

चीफ जस्टिस दिपांकर दत्ता और जस्टिस एमएस कार्णिक ने प्रतिवादियों और जायसवाल को 18 जुलाई तक अपना जवाब देने को कहा है। पीठ महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व एसीपी राजेंद्र त्रिवेदी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। त्रिवेदी के वकील एसबी तालेकर ने कहा कि जायसवाल के खिलाफ 2012 में मानहानि का एक मामला अदालत में लंबित है। याचिकाकर्ता ने सीबीआई निदेशक के तौर पर जायसवाल की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की है। 


सोयाबीन व सूरजमुखी तेल पर शून्य आयात शुल्क की वकालत
उद्योग मंडल एसईए ने कच्चे सितंबर तक सोयाबीन व सूरजमुखी तेलों पर आयात शुल्क घटाकर शून्य करने की मांग की है। एसईए ने कहा, इन प्रमुख तेलों के आयात के लिए शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) खाद्य तेलों की सुचारू आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर सकता है। एसईए के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय को लिखे पत्र में कहा, सरकार 40 लाख टन सोयाबीन व सूरजमुखी के तेल का टीआरक्यू जारी कर खुद को बांध रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed