{"_id":"60a109638ebc3ea39d188ba4","slug":"at-least-nine-killed-in-a-shootout-between-two-tribal-groups-in-sindh-province-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: दो कबायली समूहों के बीच हुई गोलीबारी, कम से कम नौ लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: दो कबायली समूहों के बीच हुई गोलीबारी, कम से कम नौ लोगों की मौत
Sun, 16 May 2021 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कराची
पीटीआई, कराची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 16 May 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई। ‘एआरवाई न्यूज’ ने खबर दी कि शनिवार को कांधकोट में पुरानी दुश्मनी को लेकर जगीरानी और चाहर कबायलियों के बीच गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पुरानी दुश्मनी को लेकर उनके बीच गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि घटना में जख्मी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों समूहों के बीच तनाव से इलाके में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार तनाव कम करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन