{"_id":"60c8e36459467e6bc505f2e5","slug":"at-least-20-citizen-killed-in-fight-between-afghanistan-and-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान के साथ हुई लड़ाई में कम से कम 20 आम नागरिक मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान के साथ हुई लड़ाई में कम से कम 20 आम नागरिक मारे गए
Tue, 15 Jun 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच हुई लड़ाई में कम से कम 20 नागरिकों की मौत हो गई। पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार को बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण अभियान को निशाना बनाया, जिसमें दो टीकाकरण टीमों के कम से कम पांच सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
At least 20 civilians have been killed in various regions of #Afghanistan during a fight between Afghan security forces and Taliban in the past 24 hours. Three district centers have fallen to the Taliban during this period: TOLONews
— ANI (@ANI) June 15, 2021विज्ञापन
नांगरहार प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी के मुताबिक जलालाबाद शहर और पास के जिलों खोयानी तथा सुरखुर्द में हुए इन हमलों की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यहां पोलियो रोधी अभियान का समन्वय कर रहे डॉ. जान मोहम्मद ने बताया कि हमले में पांच सदस्य मारे गए, जबकि कम से कम चार घायल हो गए।
विज्ञापन
खोगयानी ने इन हमलों को कायराना करार दिया है। उन्होंने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक है। उल्लेखनीय है कि दुनिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ही पोलियो का अब तक उन्मूलन नहीं हो पाया है। पिछले साल नाइजीरिया पोलियो मुक्त हो गया था।