फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 16 militants killed by security forces during an attempt to cross into Pakistan from Afghanistan

Pakistan: पाकिस्तानी सेना का दावा- 16 आतंकी किए गए ढेर, पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Sun, 23 Mar 2025 07:47 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 07:47 PM IST
सार

सुरक्षा बलों ने शनिवार की मध्य रात्रि उत्तरी वजीरिस्तान के गुलाम खान कल्ले इलाके में अफगान सीमा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाया। सुरक्षाकर्मियों ने 16 आतंकियों को मार गिराते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
At least 16 militants killed by security forces during an attempt to cross into Pakistan from Afghanistan
पाकिस्तान - फोटो : AI

विस्तार

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को बताया कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे कम से कम 16 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। पाकिस्तान सेना अफगानिस्तान से जुड़ी सीमा पर लगतारा संघर्ष का सामना कर रही है। पिछले कुछ महीनों से सीमा पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच गोलीबारी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार की मध्य रात्रि उत्तरी वजीरिस्तान के गुलाम खान कल्ले इलाके में अफगान सीमा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाया। सुरक्षाकर्मियों ने 16 आतंकियों को मार गिराते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से कार्रवाई की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी में सभी 16  आतंकवादी ढेर कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान लगातार अंतरिम अफगान सरकार से सीमा पर प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग करता रहा है। बयान में कहा गया, अंतरिम अफगान सरकार से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल ख्वारिज (आतंकियों) द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed