फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greece Train Accident Two Trains Collided 26 Killed More Than 85 Injured

Train Collision: ग्रीस में बड़ा हादसा, यात्री ट्रेन से टकराई मालगाड़ी; 36 की मौत, 85 से ज्यादा घायल

Wed, 01 Mar 2023 01:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 01 Mar 2023 01:35 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार, देर रात एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था, जिसके चलते कई बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन बोगियों में आग लग गई।

विज्ञापन
Greece Train Accident Two Trains Collided 26 Killed More Than 85 Injured
ग्रीस में बड़ा हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस घटना में अब तक 36 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 85 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हादसा ग्रीक शहर थेसालोनिकी और लारिसा के बीच हुआ। 
विज्ञापन


मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन
रिपोर्ट्स के अनुसार, देर रात एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था, जिसके चलते कई बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन बोगियों में आग लग गई। पैसेंजर ट्रेन में सवार बड़ी संख्या में यात्री इस हादसे का शिकार हो गए। अब तक 16 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 85 से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें 25 की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


कई वीडियो भी हुए वायरल
ग्रीस की राजधानी एथेंस से लगभग 235 मील उत्तर में टेम्पी के पास हुई इस घटना के बाद के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें देखा जा सकता है कि किस तरह से राहत-बचाव कार्य जारी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, 'कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियों में भयानक आग लग गई।' दमकल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 85 घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed