फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Astronomers first time found a solar system with four suns

Solar System: वैज्ञानिकों को पहली बार मिला चार सूर्य वाला सौरमंडल, तीसरे सूरज ने चौथे को निगला

Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
सार

जब इस तंत्र की खोज हुई थी तब माना गया है कि इस तंत्रमें कुछ गड़बड़ी है और तब गैर पेशेवर खगोलविदों ने पेशेवर खगोलविदों को इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद ही खगोलिविदों ने इस अनोखे तीन सूर्यों के तंत्र के होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Astronomers first time found a solar system with four suns
सौरमंडल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खगोलविदों को पहली बार चार सूर्य वाला सौरमंडल मिला है, जिसमें तीन सूर्य ही बचे हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस प्रणाली में पहले चार सूर्य थे, लेकिन इस तीसरे वाले ने चौथे सूर्य को निगल लिया था।

विज्ञापन


इस तंत्र में दो सूर्यों का एक द्विज तंत्र है, जिसका एक बड़ा सूर्य चक्कर लगा रहा है। एचडी 98800 नाम का यह तंत्र टीडब्ल्यू हाइड्रे तारामंडल में 150 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। जब इस तंत्र की खोज हुई थी तब माना गया है कि इस तंत्रमें कुछ गड़बड़ी है और तब गैर पेशेवर खगोलविदों ने पेशेवर खगोलविदों को इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद ही खगोलिविदों ने इस अनोखे तीन सूर्यों के तंत्र के होने की पुष्टि की और इस अध्ययन में द्विज सूर्य के होने और काफी पहले चौथे सूर्य की उपस्थिति होने का पता लगाया है।
विज्ञापन


हमारे सूर्य से 12 गुना ज्यादा द्रव्यमान
आगे किए गए अध्ययन में पता चला है कि दो सूर्य एक-दूसरे की परिक्रमा कर रहे, वो हमारे ग्रह की तरह ये काम 24 घंटे में पूरा कर ले रहे हैं। हालांकि दोनों सूर्य का द्रव्यमान हमारे सूर्य से 12 गुना ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले इसे शौकिया खगोलविदों ने गलती से खोजा था। वो नासा के आंकड़े देख रहे थे। तभी उनकी नजर इस सौरमंडल पर पड़ी। पहले तो उनको लगा कि ये कोई गलती है, लेकिन जब विस्तार से अध्ययन हुआ तो तीन सूर्य वाले सौरमंडल की बात सही निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष क्षेत्र में इसलिए है अहम
एलेजांद्रो चीनी शोधकर्ता बिन लियु के मुताबिक, ये खोज अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए काफी खास मानी जा रही, क्योंकि इंसानों को पहली बार तीन सूर्य वाले सिस्टम के बारे में पता चला है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी में नील्स बोहर इंस्टीट्यूट के एलेजांद्रो विग्ना-गोमेज ने कहा कि जहां तक हम जानते हैं, ये अपनी तरह की पहली ऐसी खोज है। हम कई थ्री-स्टार सिस्टम के बारे में जानते थे, लेकिन वे आमतौर पर काफी कम बड़े पैमाने पर होते हैं।


एक साल में छह बार लगाता है चक्कर
इस ट्रिपल सिस्टम में बड़े सितारे एक साथ बहुत करीब हैं, ये एक बंधा हुआ सिस्टम है। दो सूर्य अपनी जगह पर हैं, लेकिन तीसरा उनकी परिक्रमा कर रहा है। ये साल में छह बार दोनों की परिक्रमा करता है। यह हमारे सूर्य से 16 गुना ज्यादा भारी है। फिलहाल इसके रहस्य आगे के अध्ययन के बाद ही पता चल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed