वायरल वीडियो: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पिज्जा पार्टी का मजा लेते अंतरिक्ष यात्री
आईएसएस पर सवार फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने अपना और साथी अंतरिक्ष यात्रियों का फ्लोटिंग पिज्जा पार्टी का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो ने लोगों को बहुत आश्चर्यचकित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दिख रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कुछ अंतरिक्ष यात्रियों का समूह फ्लोटिंग पिज्जा पार्टी कर रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा कि कैसे पिज्जा हवा में तैर रहा है और यात्री उसे खा रहे हैं।
आईएसएस पर सवार फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने अपना और साथी अंतरिक्ष यात्रियों का फ्लोटिंग पिज्जा पार्टी का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो ने लोगों को बहुत आश्चर्यचकित किया है। थॉमड पेस्केट अपने दूसरे अंतरिक्ष मिशन पर हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्री कैसे खाने के लिए पिज्जा तैयार कर रहे हैं और उस पर सॉस लगा रहे हैं और हवा में एक दूसरे का पिज्जा खा रहे हैं। पिज्जा की सामग्री हवा में तैर रही है और पिज्जा बनाने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को उन्हें मजबूती से पकड़ना पड़ा।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को हाथों हाथ लिया।इस वीडियो के अपलोड होने के बाद से इसे अब तक आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं आज आज में इसके 10 से ज्यादा होने की संभावना है।