{"_id":"5c31b601bdec22532f13e892","slug":"astronaut-sparks-panic-after-mistakenly-dial-911-from-space-hq-send-nasa-into-frenzy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष यात्री ने किया अमेरिकी इमरजेंसी सर्विस को कॉल, नासा में मचा हड़कंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष यात्री ने किया अमेरिकी इमरजेंसी सर्विस को कॉल, नासा में मचा हड़कंप
Sun, 06 Jan 2019 01:49 PM IST
Shani Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:49 PM IST
सार
- अंतरिक्ष यात्री आंद्रे क्यूपर्स ने गलती से अमेरिका की इमरजेंसी सर्विस 911 को कॉल कर दिया।
- क्यूपर्स 203 दिनों की दो अंतरिक्ष मिशन को पूरा कर चुके हैं।
- 2015 में ब्रिटिश अंतरिक्ष यात्री टीम पीक ने भी गलती से रौंग नंबर डायल किया था।
विज्ञापन
André Kuipers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर को जब पता चला होगा कि अंतराष्ट्रीय स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका की इमरजेंसी सर्विस 911 को कॉल करके संपर्क किया है, तो कैसा लगा होगा? ज्यादा मत सोचिये क्योंकि ऐसा असल में हुआ है, कुछ दिनों पहले 60 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री आंद्रे क्यूपर्स ने गलती से अमेरिका की इमरजेंसी सर्विस 911 को कॉल कर दिया।
इस कॉल का पता चलते ही नासा के सिक्योरिटी सेंटर में हड़कंप मच गया मगर बाद में पता चला कि यह सब गलती से हुआ था।
क्यूपर्स ने बताया कि उन्होंने फोन कॉल करने के लिए 9 नंबर दबाया था, इसके बाद उन्होंने अंतराष्ट्रीय कॉल करने के लिए 011 नंबर दबाया मगर जीरो का नंबर नहीं दबा और फोन गलती से इमरजेंसी सर्विस को चला गया। मुझे अपनी गलती का अंदाजा तब चला जब मेरे पास 'आपने इमरजेंसी सर्विस 911 पर कॉल किया था?' लिखा हुआ ई मेल आया। मजाकिया लहजे में क्यूपर्स ने कहा कि यह दुःख की बात है कि इमरजेंसी सर्विस से कोई नहीं आया।
क्यूपर्स 203 दिनों की दो अंतरिक्ष मिशन को पूरा कर चुके हैं।
यह पहली बार नहीं जब किसी अंतरिक्ष यात्री ने आईएसएस से गलत नंबर डायल कर दिया। 2015 में ब्रिटिश अंतरिक्ष यात्री टीम पीक ने अपनी गलती मानते हुए ट्वीट किया था। अंतराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आईएसएस) में मौजूद अंतरिक्ष यात्री वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके स्काइप के जरिए धरती पर फोन कर पाते हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट कॉल का चलन बढ़ने के बाद से यह सेवा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उपलब्ध है। अंतराष्ट्रीय स्पेस सेंटर से दुनिया में कहीं भी कॉल किया जा सकता है मगर इसके उलट अंतरिक्ष यात्री को कॉल नहीं किया जा सकता।