फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Asteroid move past Earth today it will travelling massive speed of 94208 kilometres per hour

आफत: न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से कई गुना बड़ा उल्का पिंड आज धरती के पास से गुजरेगा, जानें इससे क्या होगा खतरा

Sat, 21 Aug 2021 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 09:35 AM IST
सार

नासा ने बताया कि 1.4 किलोमीटर चौड़ा यह क्षुद्रग्रह अगली बार 22 फरवरी 2063 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।  यह पृथ्वी की वस्तुओं के 99 प्रतिशत से बड़ा है और बेहद खतरनाक है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के लिए इसे कोई खतरा नहीं बताया है। 

विज्ञापन
Asteroid move past Earth today it will travelling massive speed of 94208 kilometres per hour
नासा - फोटो : SELF

विस्तार

न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से कई गुना बड़े आकार वाला एक क्षुद्रग्रह या उल्का पिंड धरती के काफी नजदीक से गुजरेगा।अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने यह जानकारी दी है। नासा के मुताबिक, आज यह धरती के सबसे करीब से होकर गुजरेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  शनिवार (21 अगस्त) को भारतीय समयानुसार झुद्रग्रह या उल्का पिंड रात 8:40 बजे पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। 8 इंच के टेलीस्कोप से इस पिंड को खगोलविद आसानी से देख सकते हैं। धरती के नजदीक वाले इस पिंड को नासा ने 2016 AJ193 के तौर पर सूचीबद्ध किया है, जो पृथ्वी की वस्तुओं के 99 प्रतिशत से बड़ा है। यह 8.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है। नासा ने बताया कि 1.4 किलोमीटर चौड़ा यह क्षुद्रग्रह अगली बार 22 फरवरी 2063 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

विज्ञापन


यह हमारे ग्रह से लगभग 30 से 40 लाख किलोमीटर दूर होगा। इस एस्ट्रॉइड की चौड़ाई 97 मीटर और लंबाई 230 मीटर है, नासा के अनुसार Near-Earth Object (NEO) या पृथ्वी के नजदीक वाले पिंड को क्षुद्रग्रह या धूमकेतू के रूप में परिभाषित किया जाता है। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह धरती से लगभग 29 लाख किलोमीटर दूर से ही गुजरेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों की मानें तो यह पृथ्वी से तब टकराएगा जब इसकी दूरी पृथ्वी और सूर्य की दूरी से 1.3 गुना कम हो, इसलिए इस एस्टेरॉयड से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।  यह पृथ्वी से बिल्कुल भी नहीं टकराएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed