फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Asia-Europe Meeting ASEM statement on COVID19 supporting efforts of United Nations

एशिया-यूरोप के देशों की बैठक, कोविड-19 के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को सराहा

Mon, 07 Sep 2020 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Sep 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Asia-Europe Meeting ASEM statement on COVID19 supporting efforts of United Nations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

एशिया और यूरोप के बीच सहयोग और संबंध बढ़ाने के लिए बनाए गए राजनीतिक मंच एशिया यूरोप बैठक (एएसईएम) ने वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर सोमवार को चर्चा की। एसईएम ने एक बयान में कहा, 'कोविड-19 की सीमा रहित प्रकृति ने एशिया और यूरोप के अंतर्संबंध रेखांकित किए हैं। हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2532 का समर्थन करते हैं और जोर देते हैं कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के वैश्विक संघर्ष विराम के आह्वान का सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


एएसईएम की ओर से जारी बयान में कहा गया, हम कोविड के बहुआयामी प्रभावों के जवाब में संयुक्त राष्ट्र के साझा जिम्मेदारी, वैश्विक एकजुटता और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के आह्वान का समर्थन करते हैं। हम खास तौर पर महामारी को लेकर स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के समन्वय में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महत्व का समर्थन करते हैं। बयान में कहा गया कि एएसईएण कोविड-19 को लेकर 73वें विश्व स्वास्थ्य सभा प्रस्ताव का पूरी तरह से स्वागत करता है।  
विज्ञापन



बयान में कहा गया, 'हम सतत विकास उद्देश्यों के लिए पेरिस समझौते और 2030 एजेंडा पर आधारित महामारी सामाजिक आर्थिक सुधार के लिए वैश्विक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम जलवायु परिवर्तन के कॉप26 (COP26) पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन को लेकर एक साथ सहयोग करेंगे।' बता दें कि एएसईएम एक अंतर-सरकारी प्रक्रिया है जो 1996 में एशिया और यूरोप के बीच बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed