{"_id":"5c7f0c26bdec22147609d49c","slug":"artificial-sun-will-soon-shine-in-china-after-artificial-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के बाद जल्द चीन में चमकेगा कृत्रिम सूरज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चांद के बाद जल्द चीन में चमकेगा कृत्रिम सूरज
Wed, 06 Mar 2019 05:24 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
कृत्रिम सूरज
- फोटो : south china morning post
चीन कृत्रिम चांद के बाद अब इस साल कृत्रिम सूरज के निर्माण को पूरा करने की योजना बना रहा है। यह 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक गर्मी पैदा कर सकेगा। कृत्रिम सूरज की टेस्टिंग जारी है। इसे एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकामक नाम दिया गया है।
विज्ञापन
इसे बिल्कुल असली सूरज की तरह डिजाइन किया गया है। कृत्रिम सूर्य का प्लाज्मा मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनों और आयनों से बना होता है। यह सौर मंडल के मध्य में स्थित किसी तारे की तरह ही ऊर्जा का भंडार उपलब्ध कराएगा। दरअसल, दुनिया में इस वक्त न्यूक्लियर फिजन (परमाणु संलयन) के जरिए ऊर्जा पैदा की जा रही है।
विज्ञापन