{"_id":"5d4cff558ebc3e6d057482ef","slug":"article-370-pakistan-foreign-minister-shah-mahmood-qureshi-departs-to-china-over-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370: यूएन और अमेरिका की लताड़ के बाद अब चीन भागे पाक विदेश मंत्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अनुच्छेद 370: यूएन और अमेरिका की लताड़ के बाद अब चीन भागे पाक विदेश मंत्री
Fri, 09 Aug 2019 11:25 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:25 AM IST
सार
- पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन रवाना।
- संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका की लताड़ के बाद पाकिस्तान और बौखलाया।
- अनुच्छेद 370 को लेकर चर्चा के लिए चीनी विदेश मंत्री से मिलेंगे कुरैशी।
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुच्छेद 370 को निरस्त करने बाद से ही पाकिस्तान सरकार की बौखलाहट बढ़ गई है। पाकिस्तान सरकार के मंत्रियों द्वारा कभी भारत को गीदड़ भभकी दी जा रही है तो कभी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
अभी हाल ही में अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से मिली निराशा के बाद पाकिस्तान सरकार अपने सहयोगी चीन की ओर उम्मीदों को हाथ फैलाए जा रही है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जम्मू कश्मीर मसले पर भारत सरकार के फैसले के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए बीजिंग के दौरे पर हैं। शाह महमूद चीन के विदेश मंत्री वांग वी एवं अन्य चीनी नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
जियो न्यूज की खबर के अनुसार, कुरैशी ने चीन जाने से पहले मीडिया से कहा कि भारत अपने असंवैधानिक कदमों से क्षेत्रीय शांति को खत्म करने की कोशिश कर रहा है और पाकिस्तान चीनी नेतृत्व को अपने विश्वास में लेगा।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा, ‘चीन ना केवल पाकिस्तान का मित्र है बल्कि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश भी है। मैं कश्मीर में भारत सरकार द्वारा उठाए असंवैधानिक कदमों से चीनी नेताओं को अवगत कराऊंगा। मैं उन्हें मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के बारे भी जानकारी दूंगा।’
चीन की यात्रा कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने की पाकिस्तान की कवायद का हिस्सा है। चीन ने भी लद्दाख को प्रभावित करने वाले बदलावों का विरोध किया है।
गोरतलब है कि अनुच्छेद 370 को लेकर भारत सरकार के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी है। साथ ही द्विपक्षीय कारोबार भी रोकने का फैसला किया है।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस के आवागमन को भी रोक दिया है। पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने भारतीय राजनयिक को इस्लामाबाद से वापस भेज दिया है।
गुरुवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत अगर अनुच्छेद 370 पर अपने निर्णय को वापस लेता है तो हम दोबारा राजनयिक रिश्ता भी स्थापित कर लेंगे। हालांकि इस बात को लेकर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
Foreign Minister of Pakistan, Shah Mehmood Qureshi departs for Beijing, China where he will meet Foreign Minister of China, Wang Yi and other Chinese leaders. pic.twitter.com/UcTbGnBdTv
— ANI (@ANI) August 9, 2019