फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Article 370 fallout: Pakistan closes three airspace for India

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किए तीन हवाई मार्ग, एयर इंडिया ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Thu, 08 Aug 2019 10:15 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 08 Aug 2019 10:15 AM IST
सार

  • 11 वायुमार्गों में तीन को बंद किया गया है
  • पुलवामा हमले के बाद ही गिर गया था व्यापार
  • बौखलाए पाक ने घटाए भारत से भारत से राजनयिक संबंध
  • भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजा

विज्ञापन
Article 370 fallout: Pakistan closes three airspace for India

विस्तार

पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयर स्पेस आंशिक रूप से बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 11 वायुमार्गों में तीन को बंद किया गया है। इस बीच, पाक ने अपने वायु क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों की न्यूनतम ऊंचाई भी बढ़ा दी है। इसके तहत खासतौर से लाहौर क्षेत्र से गुजरने वाले विदेशी विमान 46 हजार फीट से नीचे नहीं उड़ सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

एयर इंडिया ने कहा- फर्क नहीं पड़ेगा

पाक के एयरस्पेस बंद करने पर एयर इंडिया ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाए पाक ने घटाए भारत से राजनयिक संबंध

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध घटाने और द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने की घोषणा की है। बुधवार को इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक के बाद पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि हमने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को देश छोड़ने का आदेश दिया है और अब हमारा उच्चायुक्त भी दिल्ली नहीं जाएगा। भारत में फिलहाल पाक उच्चायुक्त नहीं है। पाक इसी महीने नवनियुक्त उच्चायुक्त मोइन-उल-हक को दिल्ली भेजने वाला था।

अनुच्छेद-370 खत्म करने और जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से तिलमिलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक बुलाई। विदेश, रक्षा, कश्मीर मामलों के मंत्री और गृह मंत्री सहित सेना प्रमुख और आईएसआई चीफ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पांच फैसले लिए गए। बैठक के बाद जारी बयान में बताया गया कि एनएससी में भारत से राजनयिक रिश्ते घटाने का फैसला हुआ है। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार भी निलंबित कर दिया गया है।

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र से लगाएगा गुहार

भारत से द्विपक्षीय रिश्तों और समझौतों की समीक्षा होगी। साथ ही पाकिस्तान इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी ले जाएगा। इमरान ने घाटी में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा दुनिया के सामने उठाने के लिए अपने सभी राजनयिक चैनलाें को सक्रिय होने का निर्देश दिया है। पाक ने इस मसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है, हालांकि किसी देश से सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

15 अगस्त को काला दिवस

पांचवें फैसले में पाक ने 14 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने और 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर काला दिवस मनाने की बात कही है। भारत के फैसले से हड़बड़ाए पाक मेें पिछले चार दिनाें में यह दूसरी बड़ी बैठक थी। रविवार को इमरान की अध्यक्षता में एनएससी की बैठक हुई। वहीं, मंगलवार को शीर्ष सैन्य जनरलों ने बैठक की थी। 

पाक संसद में प्रस्ताव

बुधवार देर शाम पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र में भारत की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर मुद्दे को बातचीत और अंतरराष्ट्रीय कानून से हल करने का प्रस्ताव पास हुआ। 

भारत ने पहले ही तोड़ चुका है व्यापारिक संबंध

भारत ने पुलवामा हमले के बाद ही पाक से द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया था। साथ ही पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) दर्जा खत्म कर आयात शुल्क में 200 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। दोनों देशों के बीच 2.7 अरब डॉलर का व्यापार होता है।

पाक की प्रतिक्रिया औचित्यहीन

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का औचित्य नहीं है। भारतीय संसद ने अनुच्छेद-370 को लेकर एक निर्णय लिया है और यह एक आंतरिक मामला है। किसी भी अन्य देश को इस मुद्दे में दखल देने का हक नहीं है। - राम माधव, महासचिव भाजपा

भारत संग व्यापार रोकने से पाक को ही ज्यादा नुकसान : विशेषज्ञ

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित करने का फैसला पाकिस्तान को ही ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा, क्योंकि पड़ोसी देश भारत के मुकाबले ज्यादा आवश्यक उत्पादों का आयात करता है। यह दावा बुधवार को भारतीय व्यापार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान की तरफ से राजनयिक संबंध घटाने की घोषणा के बाद किया। 

बता दें कि भारत की तरफ से पाकिस्तान को किया जाने वाला निर्यात पहले ही इस साल फरवरी में हुए पुलवामा हमले के बाद से ठप पड़ा हुआ है। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (एफआईईओ) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, व्यापारिक संबंधों को निलंबित करने से पाकिस्तान ज्यादा प्रभावित होगा, क्योंकि भारतीय उत्पादों पर पाकिस्तान की निर्भरता के मुकाबले भारत की उसके यहां से आने वाले उत्पादों पर निर्भरता कम है। पाकिस्तान की तरफ से भारत को एमएफएन दर्जा नहीं दिए जाने के कारण वहां के लिए भारत का निर्यात सीमित है। भारतीय उत्पादों के लिए दक्षिण और मध्य एशिया में बाजार खुले हुए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) के प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी ने भी कहा कि पाकिस्तान का निर्णय उसके अपने व्यापार को ही प्रभावित करेगा। 

पुलवामा हमले के बाद ही गिर गया था व्यापार

फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया था। भारत ने पड़ोसी देश का एमएफएन दर्जा खत्म करते हुए उसके उत्पादों पर 200 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया था। इसके चलते मार्च, 2019 में पाकिस्तान से भारत को किए जाने वाले निर्यात में करीब 92 फीसदी की कमी आ गई थी। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, मार्च, 2018 में पाकिस्तान से भारत को 2.46 अरब रुपये का निर्यात किया गया था, जो मार्च, 2019 में घटकर महज 20.20 करोड़ रुपये का ही रह गया था। 

पाकिस्तान का निर्णय अदूरदर्शी : पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से भारत के साथ राजनयिक संबंध घटाने की घोषणा को अदूरदर्शी निर्णय करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुर्शीद ने कहा, ताजा हालात में द्विपक्षीय संबंधों को बनए रखना बेहद अहम है। पाकिस्तान का निर्णय बेहद अदूरदर्शी है और इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed