{"_id":"5e0f7a078ebc3e880537974d","slug":"army-plane-crashes-in-sri-lanka-four-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
Fri, 03 Jan 2020 10:59 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
चीन निर्मित वाई-12 एयरक्राफ्ट
- फोटो : The defense post
श्रीलंका में सेना का एक विमान शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार सभी चार सैनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चीन निर्मित वाई-12 एयरक्राफ्ट राजधानी कोलंबो से 200 किलोमीटर दूर पूर्वी तटीय क्षेत्र हापुथाले की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
यह एक टोही विमान था, जिसने दक्षिण सैन्य हवाई अड्डे वीराविला से उड़ान भरी थी। स्थानीय समयानुसार सुबह 9.15 बजे विमान पहाड़ियों से टकरा गया। सूचना मिलते ही बचाव दलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया।
विज्ञापन