फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Army Chief General Naravane visits major security centers in Singapore Latest News Update

दिन दिवसीय यात्रा: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने सिंगापुर में प्रमुख सुरक्षा केंद्रों का दौरा किया, जानें पूरा मामला

Wed, 06 Apr 2022 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 09:03 PM IST
सार

सिंगापुर की तीन दिनी यात्रा पर आए थल सेना प्रमुख ने मंगलवार को सिंगापुर के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता की तथा द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और बढ़ाने संबंधी रूपरेखा पर बातचीत की।

विज्ञापन
Army Chief General Naravane visits major security centers in Singapore Latest News Update
सेना प्रमुख एमएम नरवणे - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सिंगापुर में चांगी नौसेना अड्डे पर चांगी क्षेत्रीय एचएडीआर समन्वय केंद्र और सूचना फ्यूजन केंद्र का दौरा किया। यहां उन्हें प्रतिक्रिया देने वाले तंत्र और समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उठाए गए उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सिंगापुर की तीन दिनी यात्रा पर आए थल सेना प्रमुख ने मंगलवार को सिंगापुर के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता की तथा द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और बढ़ाने संबंधी रूपरेखा पर बातचीत की। बुधवार को एचएडीआर समन्वय केंद्र पर सेना प्रमुख को बहु-राष्ट्र प्रतिक्रिया तंत्र की जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन


जनरल नरवणे अपने दौरे के पहले दिन सिंगापुर में क्रांजी युद्ध स्मारक गए और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी। उनकी यात्रा सिंगापुर और भारत के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को रेखांकित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed