{"_id":"5cc0195ebdec22143f759e27","slug":"armed-soldiers-of-mexico-clash-with-us-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको के सशस्त्र सैनिकों की अमेरिकी सैनिकों से भिड़ंत, छीने हथियार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको के सशस्त्र सैनिकों की अमेरिकी सैनिकों से भिड़ंत, छीने हथियार
Wed, 24 Apr 2019 01:37 PM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सास के दूरदाराज के इलाके में मैक्सिको सैनिकों की दो अमेरिकी सैनिकों से भिड़ंत हो गई। मैक्सिको सैनिकों ने समझा कि अमेरिकी सैनिक मैक्सिको की सीमा पार कर गए हैं। अमेरिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक मैक्सिको के सशस्त्र सैनिकों ने अमेरिकी सैनिकों से हथियार छीन लिए।
विज्ञापन
अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय अमेरिकी सैनिक टेक्सास के दक्षिण पूर्व के दूरस्थ क्षेत्र एल पासो में सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के एक वाहन में सवार थे। यह घटना 13 अप्रैल को हुई और सबसे पहले न्यूजवीक ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन